Advertisment

Moradabad: भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने महिला तीमारदार के साथ किया रेप का प्रयास,अब ढूंढ रही पुलिस

Moradabad: मैनाठेर के क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। जब महिला द्वारा डॉक्टर की हरकत का विरोध किया गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

author-image
Roopak Tyagi
वाईबीएन

Photograph: (Moradabad: )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मैनाठेर के क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। जब महिला द्वारा डॉक्टर की हरकत का विरोध किया गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मैनाठेर थाने में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह बीती दो जून को गांव नगलिया मशकूला अड्डे पर मौजूद एमजेए अस्पताल में अपनी सास की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी। जैसे ही हॉस्पिटल का स्टाफ खाना खाने गया,तभी अस्पताल के डॉक्टर रऊफ पाशा ने महिला को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उसे चुप रहने और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल डॉक्टर अपना अस्पताल छोड़कर फरार हो गया है।

महिला के साथ डॉक्टर ने की अश्लील हरकत 

महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसे इशारा कर अपने कैबिन में बुलाया था, वह समझी डॉक्टर शायद सास की बीमारी की कोई जानकारी या दवा बताने वाले हैं लेकिन जैसे ही वह कक्ष में घुसी डॉक्टर ने दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ यह अश्लील हरकतें की।

वाईबीएन
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह Photograph: (Moradabad: )

मामले पर जानकारी देते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया एक महिला ने थाना मैनाठेर पर शिकायत की थी कि उसके साथ एक डॉक्टर ने अश्लील हरकतें की और रेप का प्रयास किया। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में फिर चाइनीज मांझे का कहर, बाइक सवार दो युवक जख्मी

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम के जरिए युवक से 34 लाख की ठगी,एफआईआर

यह भी पढ़ें: मृतक भूप सिंह के घर जाना है सपा का प्रतिनिधि मंडल,परिजन बोले हमें नहीं मिलना

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में चढ़ा पारा, आंशिक बादलों के बीच गर्मी का प्रकोप बरकरार

Advertisment

Advertisment
Advertisment