नई दिल्ली , वाईबीएन नेटवर्क।
लोगों को हवा में उड़ने के लिए अब बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पडेगा क्योंकि भारत की पहली एयर टैक्सी की शुरुआत हो चुकी है। बेंगलुरु में ऐरास्पेस स्टार्ट अप सरला एविऐशन ने इसका निर्माण किया है। इससे शहरों में आवागमन का तरीका बिल्कुल बदल जाएगा। इस टैक्सी से कई फायदे होंगे, जो शहरों में जाम से राहत दिलाएगा और साथ ही साथ प्रदूषण की स्थिति से निपटने में भी मदद मिलेगी। इसको कम दूरी के लिहाज से डिजाइन किया है। कम्पनी ने ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसका पहला लुक जारी किया है। भारत में यातायात के क्षेत्र में यह नई क्रान्ति की शुरुआत है।
इतनी होगी रफ्तार, होंगे ये फीचर
इस टैक्सी को छोटी यात्राओं के हिसाब से बनाया गया है। इससे 20 से 30 किलोमीटर की दूरी को आसानी से तय किया जा सकता है। इसकी अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। इसमें एक बार में लगभग 6 लोग यात्रा कर सकते हैं। इससे 680 किलोग्राम तक का भार आसानी से उठाया जा सकता है। इसको शहर में कहीं भी आसानी से टेकऑफ और लैंड किया जा सकता है। यह एक इलेक्ट्रिक टैक्सी है।
सरला एविऐशन के सीईओ एड्रियन श्मिट ने कहा कि यह यातायात के क्षेत्र में भारत की नई उडान है। इस टैक्सी के बनाने से हम सिर्फ तकनीकी रूप से ही सफल नहीं है बल्कि इससे भारत के शहरों को नई गति मिलेगी। लोग दिनभर जाम में फंसे रहते हैं। इससे उनको आर्थिक रूप से भी नुकसान पहुंचता है।
सरला एविएशन
सरला एविएशन की स्थापना अक्टूबर 2023 में श्मिट, गांवकर और शिवम चौहान ने मिलकर की थी। सरला एविऐशन ने हाल ही सीरीज ए फंडिंग के जरिए 10 मिलियन डॉलर की राशि जुटाई थी। इस आयोजन में फ्लिपकार्ट के सह सस्थापक बिन्नी बंसल और जीरोधा के निखिल कामथ ने भाग लिया।
यह भी देखें: Artificial Intelligence: Open AI की इस नई Technology से ऐसे बढ़ेगी इंसान की उम्र, जियेगा इतने साल...