नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
एप्पल का नया मॉडल आईफोन SE 4 जल्द ही रिलीज होने वाला है। युजर्स लम्बे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। एप्पल ने अपने SE मॉडल को साल 2016 में लॉन्च किया था। पिछला मॉडल 2022 में लॉन्च हुआ था। इसमें फेस आईडी नहीं थी और यह कंपनी के लाइनअप में होम बटन वाला एकमात्र मॉडल है। इसका नया वर्जन iPhone 14 जैसा ही बताया जा रहा है। इस नए फोन में इंटेलिजेंस, कंपनी का AI सॉफ्टवेयर भी शामिल होगा।
अमेरिका में हो चुका लॉन्च
अमेरिका में यह फ़ोन अभी भी Apple के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके 256 GB स्टोरेज वाला रेड एडीशन मॉडल को अभी रोक के रखा गया है। इसका मार्च तक शिपिंग नहीं होगा। iPhone 14 और 14 Plus के स्टॉक भी कम हो रहे हैं।
इस SE की कीमत 429 डॉलर रखी गई है। अपडेट किए गए SE 4 मॉडल के नए फीचर्स और डिज़ाइन को देखते हुए, Apple इसकी कीमत बढ़ा सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसकी कीमत सैमसंग और गूगल के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के समान ही सामान्य रेंज में रहने की संभावना है।
यह भी देखें: Samsung One UI 7 Update: यूजर के हो जाएंगे मजे, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स
यूजर को मिलेंगे ये फीचर्स
इस फोन में यूजर को कई फीचर मिलने वाले हैं। इसमें फेस आईडी के साथ एक बड़ी स्क्रीन होगी और इसमें एक तेज़ A18 चिप भी होगी, जो ऐप्पल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने में मदद करेगी। iPhone SE से होम बटन को पूरी तरह से हटा दिया गया है। आईफोन का पहला मॉडल साल 2007 में लाून्च हुआ था। इसके इंटरफ़ेस में होम बटन में बीच में बटन दिया गया था।
अगले महीने भारत में हो सकता है लॉन्च
एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इसको मार्च के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस को एप्पल की वेबसाइट पर लॉन्च किए जाने की संभावना है।
यह भी देखें: Vivo V50 इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000 mah की धांसू बैटरी