नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट में सैमसंग ने Galaxy S25 सीरीज के साथ एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 को पेश किया। नया अपडेट कई अपग्रेड फीचर्स के साथ आया है। इसमें यूजर को कई नई अपडेट देखने को मिलेंगी। इसमें एंड्रॉइड 14 बेस्ड One UI 6 की तुलना बेहतर होम डिजाइन मिला है। गैलेक्सी वनयूआई 7 अभी गैलेक्सी S25 सीरीज के लिए अवेलेबल है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे दूसरे डिवाइस के लिए जल्द ही रोलआउट किया जाएगा। इसी अपडेट के बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं।
One UI 7 के ये हैं फीचर्स
सैमसंग ने AI पावर्ड फीचर का एक ब्रीफ दिया है। इसमें वेदर रिपोर्ट, हेल्थ वाइटल, इम्पोर्टेन्ट इनसाइट और डेली बेसिस से जुड़े कई खास फीचर मिलेंगे। इसमें 'सर्कल टू सर्च' फीचर भी शामिल है, जो किसी भी चीज के बारे में पलभर में जानकारी दे देता है। इसके अलावा इसमें एआई-पावर्ड एक्शनेबल सर्च भी मिलेगा, जो सीमलैस मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है।
इसमें कॉल ट्रांसक्रिप्ट, राइटिंग असिस्ट और ड्रॉइंग असिस्ट मिलेगा। राइटिंग असिस्ट की मदद से राइटिंग को ऑटोमेटिकली सुधारा जा सकता है। इसमें कंटेंट को समराइज, ऑर्गनाइज और टेक्स्ट के लिए यूज किया जा सकता है। इसमें सैमसंग ने ऑडियो इरेजर फीचर को भी शामिल किया है। जिसकी मदद से वीडियोज में से बैकग्राउंड नॉइज को हटाया जा सकता है। इसमें पर्सनल डेटा इंजन भी मिलता है। जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह ज्यादा सिक्योर और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देता है।
इस दिन होगा रिलीज
रिपोर्ट के अनुसार, One UI 7 का बीटा वर्जन चुनिंदा देशों में गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए अवेलेबल है। इनमें भारत भी शामिल है। नया अपडेट 7 फरवरी से Galaxy S24 सीरीज के लिए अवेलेबल होगा। वहीं गैलेक्सी S23 के लिए इसे फरवरी के दूसरे हफ्ते के आखिर में रिलीज किया जा सकता है।
यह भी देखें: Samsung Galaxy S25 Ultra: नए फीचर जोड़े, कीमत भी 30,000 कम