Advertisment

Lava Play Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, गेमिंग और कैमरा फीचर्स के साथ आने वाला है दमदार फोन

Lava जल्द ही अपना नया बजट गेमिंग स्मार्टफोन Lava Play Ultra 5G भारत में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करेगा। इसमें 64MP कैमरा, 5G सपोर्ट, 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स हो सकते हैं।

author-image
Suraj Kumar
Lava Play Ultra 5G
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क।भारतीय स्मार्टफोन निर्माता Lava जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Play Ultra 5G भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन खासतौर पर गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। Lava ने फिलहाल डिवाइस की पूरी स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और कुछ प्रमुख फीचर्स की झलक जरूर दी है।

Lava Play Ultra 5G Leak Image. Damm 😮 Nice Look : r/GadgetsIndia

इन दिन होगा लॉन्‍च 

Lava ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि Lava Play Ultra 5G को भारत में 20 अगस्त 2025, बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन लॉन्च के बाद  Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन पर डिवाइस का माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुका है, जो इसके कुछ फीचर्स की झलक देता है।

Lava to launch Play Ultra 5G gaming smartphone on August 20: What to expect  | Tech News - Business Standard

 डिजाइन और 5G सपोर्ट

Advertisment

कंपनी द्वारा जारी टीजर से पता चलता है कि यह फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा और इसमें 64MP AI मैट्रिक्स रियर कैमरा  दिया जाएगा। यह फीचर इसे न सिर्फ गेमिंग के लिए उपयुक्त बनाता है, बल्कि फोटोग्राफी के लिहाज से भी एक बेहतर विकल्प साबित कर सकता है।

Lava Play Ultra 5G India Launch Set for August 20; Teased to Go on Sale via  Amazon | Technology News

संभावित स्पेसिफिकेशन

हालांकि आधिकारिक रूप से स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Lava Play Ultra 5G में  6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है जो  120Hz रिफ्रेश रेट  सपोर्ट करेगा। फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और UFS 3.1 स्टोरेज हो सकती है। इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 7 लाख से ऊपर बताया जा रहा है, जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शाता है। साथ ही, इसमें Game Boost Mode जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

बैटरी और ऑडियो

Advertisment

फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन नॉइज कैंसलेशन फीचर दिए जाने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, Lava Play Ultra 5G एक बजट सेगमेंट में शानदार फीचर्स और पावरफुल गेमिंग परफॉर्मेंस देने वाला स्मार्टफोन हो सकता है।

Advertisment
Advertisment