नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क |
28 फ़रवरी यानि आज, इस दिन हर साल भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है | यह दिन भारत के लिए काफी अहम है | यह दिन भारत के महानतम वैज्ञानिक सर सीवी रमन को समर्पित है | आज ही के दिन सन 1928 में सर सीवी रमन ने 'रमन इफेक्ट' की खोज की थी |
ये भी पढ़े: https://youngbharatnews.com/business/indias-market-has-immense-potential-for-ai-and-openai-said-altman-8692999
1930 का नोबेल पुरुस्कार
रमन प्रभाव एक ऐसी घटना है जो तब होती है जब प्रकाश किसी अणु से अलग होकर बिखर जाता है, जिससे प्रकाश की ऊर्जा बदल जाती है | इस खोज के लिए सर सीवी रमन को भौतिक विज्ञान में 1930 के नोबेल पुरुस्कार से नवाजा गया था | एक छोटे से गाँव से, एक सीधे-सादे परिवार से नोबेल पुरुस्कार तक के सफर को तए करना, आज भी उनका यह सफर पूरे देश के लिए प्रेरणा का श्रोत है |
ये भी पढ़े: https://youngbharatnews.com/health/climate-changed-rapidly-in-three-decades-india-ranked-sixth-in-germanwatch-report-8719807
भारत की कामयाबी
इस दिन को मनाने का उद्देश्य, विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना है | विज्ञान और टेक्नॉलजी के क्षेत्र में आज की पीड़ी को प्रोत्साहित करना है | साथ ही इस दिन का महतब भारत की विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धि बताना भी है | आज भारत विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया के टॉप 10 देशों में आता है | भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में काफी तरक्की की है | चाहे वो स्पेस, डिफेन्स, ऑटोमोबाइल्स, हेल्थ, इंडस्ट्री, एजुकेशन, डिजिटल, ट्रैन्स्पर्टैशन हो, हर क्षेत्र में आज भारत दुनिया के टॉप देशों में शामिल है |
आज भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा युवा पीड़ी है| भारत में 18-30 साल तक के 40 करोड़ लोग हैं, जो अमेरिका की कुल आबादी से भी ज्यादा है | इस युवा पीड़ी के पास भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने की काबिलियत है |