/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/07/chandergrahan-2025-09-07-23-16-56.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।वर्ष का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहणन निर्धारित 9.56 बजे शुरू हो गया है। इसे भारत के कई शहरों में देखा जा रहा है। भारतीय समयानुसार, रात 9 बजकर 56 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू हुआ और रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। देश के अलग-अलग हिस्सों से चंद्रग्रहण देखे जाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। आसमान में रविवार को बेहद अद्भुत और अनूठा नजार देखने को मिला।
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरल: चंद्रग्रहण के पूर्ण चरण में चंद्रमा धीरे-धीरे लाल होता जा रहा है। pic.twitter.com/ubOpGhhGFP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
122 साल बाद यह चंद्रग्रहण पितृपक्ष
न्यूज एजेंसी एनएनआई ने तमिलनाडु के चेन्नई, असम के गुवाहाटी, बंगाल की राजधानी कोलकाता, राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अन्य शहरों में चंद्रग्रहण का प्रभाव देखे जाने का वीडियो साझा किया है। 122 साल बाद यह चंद्रग्रहण पितृपक्ष में लग रहा है। यह चंद्रग्रहण भारत, एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में सबसे देर तक और सबसे अच्छा देखने को मिलेगा।
#WATCH रांची, झारखंड: पूर्ण चंद्रग्रहण का आंशिक चरण शुरू हुआ। pic.twitter.com/RsM6zS1Sh0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
मंदिरों में पूजा-पाठ के बाद कपाट हुए बंद
चंद्रग्रहण के कारण रविवार दोपहर सूतक से पहले उत्तराखंड में बदरीनाथ और केदारनाथ से लेकर देशभर में कई प्रमुख मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनके कपाट बंद कर दिए गए। वाराणसी में गंगा घाट और हरिद्वार में हर की पौड़ी पर होने वाली संध्याकालीन गंगा आरती भी दोपहर को कर ली गई।
राशियों पर असर
कुंभ राशि में राहु के साथ चंद्रमा की जो युति बन रही है, उसमें यह ग्रहण काल बनेगा। करीब साढ़े तीन घंटे का यह ग्रहण रहने वाला है। यह विशेष समय पर आया है। श्राद्ध से पहले चंद्र ग्रहण और बाद में सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। इन दो ग्रहणों के बीच में 15 दिन का समय चल रहा है, यह बहुत सावधानी भरा है। इसमें कई ग्रहों के परिवर्तन का योग बन रहा है। आने वाले 40 दिनों में विश्व में कई प्रकार से उथल-पुथल होने की संभावना है। lunar eclipse 2025 | chandra grahan timing lunar eclipse 2025