Advertisment

Weather forecast: दिल्ली-एनसीआर में उमस से लोग बेहाल, मानसून को लेकर जानें ताजा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

author-image
YBN News
Hot day in delhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 53-92% के बीच बना हुआ है, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ गया है। यूपी-बिहार समेत राजस्थान पंजाब में आने वाले कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं राजस्थान में तो लू झुलसाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। 

आने वाले दिनों में मौसम में होगा बदलाव

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। 23 मई तक रुक-रुक कर हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी की उम्मीद है, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आ सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र से मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकेगा, जिसका असर दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के रूप में दिख सकता है। delhi weather today | Delhi weather update | india weather news | up weather | up weather forecast 

दिल्ली में मानसून 26 जून के बाद आएगा

मानसून को लेकर IMD ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून 26-28 जून 2025 के बीच दस्तक दे सकता है। इससे पहले, मई के अंत तक प्री-मानसून बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हाल ही में 16 मई को हुई बारिश ने तापमान को थोड़ा कम किया था, लेकिन उमस बरकरार रही। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और उमस से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तापमान 38-41 डिग्री के बीच रहेगा

देश के तटीय हिस्सों में बारिश का अनुमान

भारत के तटीय हिस्से में केरल से लेकर महाराष्ट्र तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मुंबई में आज के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यूपी-बिहार समेत राजस्थान, पंजाब में आने वाले कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, राजस्थान में तो लू झुलसाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है और अधिक गर्म दिन रहने से जीवन और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

महाराष्ट्र में होगी बारिश

Advertisment

वहीं, भारत के तटीय हिस्से में केरल से लेकर महाराष्ट्र तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मुंबई में आज के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले दो दिनों से इस बड़े क्षेत्र में भारी वर्षा का संयोग बना हुआ है। नई दिल्ली अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में मौसम की स्थितियां मानसून के अनुकूल बनी हुई हैं।

भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने 27 मई को केरल तट पर मानसून के पहुंच जाने की घोषणा पहले से ही कर रखी है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह दो-तीन दिन पहले भी दस्तक दे सकता है। पिछले वर्ष भी घोषित तिथि से दो दिन पहले ही मानसून का केरल में आगमन हुआ था।

up weather forecast up weather india weather news Delhi weather update delhi weather today
Advertisment
Advertisment