Advertisment

India Pakistan ceasefire: पुंछ, उधमपुर से बाड़मेर तक शांतिपूर्ण हालात, लाल चौक पर कड़ी सुरक्षा

सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद रविवर को सुबह श्रीनगर में स्थिति सामान्य दिखाई दी। प्रसिद्ध लाल चौक पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। उल्लंघन पर भारत सख्त

author-image
Mukesh Pandit
lal chouk
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद रविवर को सुबह श्रीनगर में स्थिति सामान्य दिखाई दी। प्रसिद्ध लाल चौक पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। यहां रातभर धमाकों की आवाज सुनाई गई। राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर-जसैलमेर में भी सुबह के वक्त स्थिति सामान्य बनी रही।

उल्लंघन पर भारत सख्त

समाचार एजेंसी के अनुसार ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली। सीज फायर के उल्लंघन को लेकर भारत का रुख काफी सख्त नजर आया। जैसे ही पाकिस्तान ने रातभर सीजफायर का उल्लंघन करके जम्मू-कश्मीर में गोलाबारी शुरू की, विदेश सचिव विक्रम सचिव ने शीघ्र प्रतिक्रिया व्यक्त की और पाकिस्तान को उल्लंघन के लिए स्पष्ट चेतावनी दी। इसके बाद देर रात को पाकिस्तान ने अपनी कायरना हरकतों को रोका।

सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों पर ध्यान न दें

इस बीच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को एक सार्वजनिक सलाह जारी की है, जिसमें नागरिकों से शांत रहने और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले गलत दावों से बचने का आग्रह किया है।  LOC Ceasefire Violation | Ceasefire

जम्मू और कश्मीर सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा कि वह अपने नागरिकों की सहनशक्ति और भरोसे की सराहना करती है। सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Advertisment

इस बीच, गलत सूचनाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने नागरिकों से वाट्सऐप पर फैल रही फर्जी खबरों से सावधान रहने और केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करने को कहा। मंत्रालय ने लोगों से अपने आधिकारिक वाट्सऐप चैनल को फॉलो करने की सलाह दी।

रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "इन संवेदनशील समय में वाट्सऐप पर बहुत सी गलत सूचनाएं और फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। सतर्क रहें और रक्षा मंत्रालय से संबंधित सटीक जानकारी के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फॉलो करें।"

जम्मू और कश्मीर सरकार ने कहा कि लोगों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करना चाहिए।

Advertisment

सरकार ने कहा, "सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाएं और अपुष्ट दावे अनावश्यक दहशत पैदा कर सकते हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे अफवाहों में न पड़ें और न ही उन्हें फैलाएं। केवल विश्वसनीय समाचार चैनलों और सरकारी संदेशों पर भरोसा करें।"


Ceasefire LOC Ceasefire Violation
Advertisment
Advertisment