/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/01/0kn20zK1MfhawC72uaRF.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय रेलवे जल्द ही नई दिल्ली से पुणे के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू कर सकता है। यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन न केवल लंबी दूरी की यात्रा को तेज़ बनाएगी, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और प्रीमियम अनुभव भी प्रदान करेगी। यह वंदे भारत ट्रेन हाई-स्पीड ट्रैवल का नया विकल्प बनकर सामने आएगी, खासकर उन यात्रियों के लिए जो दिल्ली और पुणे के बीच निर्बाध और आरामदायक यात्रा की तलाश में हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/31/eAEnUlMZIfl5z0qB4RWr.jpg)
15 कोच की होगी Vande-Bharat Express Train
नई दिल्ली- पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रोजेक्ट तैयार है, बस परिचालन शुरू होने की घोषणा होना बाकी है। यह ट्रेन 15 कोच वाली होगी, कोच में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी और यात्रा काफी आरामदायक होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम साढ़े 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर एक बजे पुणे पहुंचेगी। पुणे से दोपहर बाद 3 बजे चलने के बाद वंदे भारत ट्रेन अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
जानिए नई दिल्ली- पुणे वंदे भारत की खासियत
- रूट की लंबाई: लगभग 1589 किमी
- समय: लगभग 20 घंटे
- अधिकतम गति: 160 KMPH
कोच के बारे में भी जानिए
- 11 AC 3-Tier कोच
- 4 AC 2-Tier कोच
- 1 First Class AC कोच
किराया भी जान लीजिए
- AC 3 Tier: ₹2500
- AC 2 Tier: ₹4000
- First Class AC: ₹5000
समय-सारणी भी जानें
- नई दिल्ली से रवाना: शाम 4:30 बजे
- पुणे पहुंचने का समय: अगली सुबह 1:00 बजे
- पुणे से वापसी: दोपहर 3:00 बजे
- नई दिल्ली पहुंचने का समय: अगली सुबह 11:30 बजे
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/09/2QtIjydBlSOD3Cb3LWZ9.jpg)