/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/17/sAJCxm9jm80Ww7QcOaEZ.jpg)
Photograph: (google)
दिल्ली-एनसीआर में दिन में तेज धूप जिस तरह गर्मी का सा अहसान करा रही थी और दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, मगर ठहरिए, गुरुवार से मौसम एक बार फिर पलटने वाला है। मौसम विभाग ने बदलाव का अलर्ट जारी करते हुए गुरुवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की है।पश्चिम विक्षोभ के कारण 24 से 27 जनवरी तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गुरुवार को सुबह कई इलाकों में हलका कोहरा छाया रहा।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/23/19WZi1C4ilnwg8G1jnJ3.png)
Babahpur vidhan sabha: दंगों को भूल काम व सुविधाओं के आधार पर वोट देंगे लोग
बुधवार का दिन दूसरा सबसे गर्म दिन रहा
इस जनवरी का दूसरा सबसे गर्म दिन बुधवार को रहा। यह दूसरा अवसर है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। इससे पहले 19 जनवरी को अधिकतम 26.1 डिग्री रहा था और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 55 से 100 प्रतिशत रहा। दरअसल, उत्तर-पश्चिमी हवा चलने की वजह से मौसम सूखा है। सुबह-शाम लोगों को कोहरे से राहत मिल रही है। कोहरा छंटने से प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है और दिल्ली में एक्यूआई में सुधार दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें-Delhi Election: भाजपा पर पलटवार, केजरीवाल बोले-इनके संकल्प पत्र से खून खौलता है
गुरुवार को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह मध्यम कोहरा रहेगा। बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सयस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। 24 से 28 जनवरी तक तापमान में खास उतार चढ़ाव नहीं होगा। इस दौरान मध्यम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रहेगा। आने वाले तीन-चार दिन मौसम में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश 23 जनवरी की सुबह से दोपहर तक जारी रह सकती है। शाम तक मौसम सुधर जाएगा। तापमान में भी गुरुवार को कमी आ जाएगी। सप्ताहंत ठंडा रहेगा। अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 28 जनवरी से सक्रिय होगा, लेकिन इसका असर मुख्य रूप से पहाड़ों और तराई वाले क्षेत्रों तक सीमित रहेगा।
इसे भी पढ़ें-Delhi election भगवंत मान का रोड शो, रैलियों के साथ भाजपा ने की धुआंधार प्रचार की तैयारी
चार दिनों से बढ़ा हुआ है तापमान
स्काईमेट के अनुसार बीते कुछ दिनों में असामान्य रूप से दिन में गर्मी बढ़ी है। चार दिनों से तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। इस समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू कश्मीर क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक सिस्टम भी बन रहा है। वहीं दक्षिण पूर्व राजस्थान क्षेत्र में निचले वायुमंडलीय स्तरों पर एक और चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। यही सिस्टम धीरे धीरे पूर्व की ओर बढ़ते हुए 23 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई वाले क्षेत्रों में पहुंचेंगे। इसकी वजह से गुरुवार सुबह गरज चमक के साथ बारिश होगी।
ए