Advertisment

Weather Forecast: आसमान में छाए रहेंगे आंशिक बादल, फरवरी में बारिश की संभावना

आने वाले दिनों में बारिश के कारण ठंडक का असर बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 फरवरी तक बारिश की संभावना है। 

author-image
Mukesh Pandit
fire

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असर बढेगा। Photograph: (साभार ः ANI)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Weather Forecast: आने वाले दिनों में बारिश के कारण ठंडक का असर बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 फरवरी तक बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाने की आशंका है।

दिल्ली में बुधवार को 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दोपहर के समय मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रर्ता का स्तर 100 से 61 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार (30 जनवरी) को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें:Supreme Court: पीजी मेडिकल प्रवेश में राज्य कोटे का आरक्षण खत्म, बताया असंवैधानिक

पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप

Advertisment

लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। 29 जनवरी को लद्दाख के स्कर्दू में तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं लेह में -5.9 डिग्री, गुलमर्ग में -2.5 डिग्री और काजीगुंड में -0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश और असम में बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:Supreme Court: तीन तलाक पर पुरुषों के खिलाफ कितनी FIR हुईं, केंद्र से मांगी जानकारी

अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

उत्तराखंड में जनवरी की शुरुआत में मौसम बदला था। पहले सप्ताह में ही अच्छी वर्षा व हिमपात देखने को मिला। उसके बाद तीन पश्चिमी विक्षोभ आए लेकिन वर्षा व हिमपात के मामले में खास गतिविधि दिखाई नहीं दी। इसका नतीजा हुआ शीतकालीन वर्षा में कमी आ गई। जनवरी बीतने को है और प्रदेश में सामान्य से 86 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे राज्य में ठंड का दौर फिर लौटने की संभावना है।

Advertisment
Advertisment