/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/21/CNvTdfHzBWJljEE83Wg8.png)
Photograph: (X)
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को अच्छी धूप खिली। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण सर्दी से राहत महसूस हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार धूप खिलने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही। हालांकि उप्र के कई इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा दिखा। मौसम विभाग(IMD)ने अगले 24 घंटे के मौसम के बारे में चेतावनी जारी की है कि बारिश, बर्फबारी और बिजली गिर सकती है। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। वहीं, 22 व 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। 22 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में एनसीआर से लेकर बरेली तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें- Delhi Election : हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में 'जीत की गारंटी' बनेंगे सीएम योगी? 23 जनवरी से उतरेंगे प्रचार अभियान में
कोहरा छंटेगा और धूप खिलेगी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से चल रही पछुआ की रफ्तार और तेज होगी। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस पछुआ से कोहरा छंटेगा और धूप खिलेगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं 22 व 23 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन बरेली क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार हैं। जनवरी माह में ऐसा पहली बार है जब मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में तो दृश्यता शून्य तक सिमट गई। राजधानी लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर तक आ गई। दिन चढ़ने के साथ राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज धूप खिली। वहीं पांच डिग्री तापमान के साथ इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
इसे भी पढ़ें- Delhi Election : हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में 'जीत की गारंटी' बनेंगे सीएम योगी? 23 जनवरी से उतरेंगे प्रचार अभियान में
उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पाकिस्तान के करीब एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पास बना हुआ है। वहीं राजस्थान में पाकिस्तान सीमा के करीब एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना है। इस वजह से पश्चिम हिमालय क्षेत्र में 23 जनवरी तक वर्षा और हिमपात का दौर जारी रहेगा। वहीं 22 और 23 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।
इसे भी पढ़ें- Donald Trump: राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप लेंगे ये बड़े फैसले, पहले ही दिन 100 फाइलों पर करेंगे दस्तखत
अगले 3 दिन के मौसम का हाल
21 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाएगा। 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 23 जनवरी को मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, बिहार और ओडिशा में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 50 से 199 मीटर के मध्य रही है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश दर्ज की गई।