/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/12/P0NDoi3LuKY3DYvNyvmy.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। सितंबर का दूसरा सप्ताह आते-आते अब मानसून के तेवर ठंडे पड़ने लगे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत में अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आने वाले दिनों में एकाध जगह हल्की-फुल्की बारिश तो हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना काफी कम बची है। परंतु इस दौरान आद्रता का स्तर बढ़ने से दिल्ली वालों को गर्मी और उमस जरूर सताएगी। तूफानी बारिश के बाद अब पहाड़ी राज्यों के लिए भी मौसम की दृष्टि से अच्छी खबर है कि अब बारिश से राहत मिलेगी।
मानसून की विदाई का वक्त नजदीक आया
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश कम होगी। जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश एवं तेलगांना में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर मानसून की गति होने पर भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। कहा जा रहा है कि 15 सितंबर के बाद देशभर के सभी हिस्सों से मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज व कल बारिश की संभावना बहुत कम है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी या मध्यम बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। इसके बजाय, धूप और उमस भरी गर्मी प्रमुख रहेगी। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। उमस का स्तर 60-70% तक हो सकता है, जिससे मौसम थोड़ा असहज महसूस हो सकता है। दिल्ली के साथ लगते नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, और फरीदाबाद में बारिश की संभावना ना के बराबर है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर थमा
उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में भी बारिश की संभावना कम हो गई है।
पंजाब और हरियाणा में बुधवार को बारिश से राहत मिलेगी हाल के दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने काफी तबाही मचाई थी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड के कुछ हिस्सों जैसे देहरादून, नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर थम गया है, और मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। जम्मू-कश्मीर में 10 व 11 सितंबर को मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हाल के दिनों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई थीं, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (मेरठ, सहारनपुर, बागपत) में बारिश की संभावना कम है, और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी हिस्सों में बादल और बूंदाबांदी, जबकि पश्चिमी हिस्सों में धूप और उमस का असर देखने को मिलेगा। राजस्थान पश्चिमी हिस्सों जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान उदयपुर, कोटा में हल्की बारिश की संभावना है। weather | IMD Weather Updates | india weather news | met office weather | Delhi weather update