/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/28/weather-28-july-2025-2025-07-28-06-45-04.jpg)
file
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।देश में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बिहार, यूपी से लेकर दिल्ली और उत्तराखंड तक बारिश कहर बरपा रही है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यूपी के 15 से अधिक जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने 21 अगस्त यानी आज के लिए एक बार फिर से कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।दिल्ली में आज यानी 21 अगस्त से 25 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ सकता है। बता दें कि पिछले दिनों यमुना नदी का पानी यमुना बाजार में घुस गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद उस जगह पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।
उमस से निकलेगा पसीना, कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें
दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन मॉनसून ट्रफ को दक्षिण की ओर खींच रहा है, जिससे दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों परेशान किया। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, खासकर दोपहर या शाम के समय। कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड जैसे राज्यों में मौसम की स्थिति मॉनसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव पर निर्भर करती है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मॉनसून की सक्रियता के कारण अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पंजाब और हरियाणा राज्यों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश में, खासकर पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में, 21 अगस्त यानी गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 से 25 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिसका प्रभाव 21 अगस्त को भी कुछ हद तक दिख सकता है। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। राजस्थान में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
इन पहाड़ी राज्यों में 21 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका असर 21 अगस्त से शुरू हो सकता है। भूस्खलन और सड़क अवरोध का खतरा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15-20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। delhi weather news | delhi weather today | delhi ncr weather forecast | current weather conditions | current weather lucknow | imd weather forecast today | IMD Weather Updates