Advertisment

Chaos at toll: जुर्माना मांगने पर टोलकर्मी पर टूट पड़ी महिला, सोशल मीडिया पर Video viral

फास्टटैग ब्लैक लिस्ट, डबल टोल डबल टोल मांगने पर गुस्साई महिला ने केबिन में घुसकर कर दी धुनाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। लाखों ने दी प्रतिक्रिया।

author-image
Dhiraj Dhillon
छिजारसी टोल प्लाजा पर महिला ने टोलकर्मी पर किया हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हापुड़, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Trending News: मुरादाबाद से नोएडा जा रही एक कार जब हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंची तो टोल प्लाजा की स्कैनिंग मशीन में कार का फास्टैग को ब्लैकलिस्टेड दिखा दिया। इस पर कैश देने की बात आई तो टोल कर्मियों ने टोल शुल्क के साथ जुर्माना भी मांगा। कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। टोलकर्मियों की बात सुनकर एक महिला ने टोलकर्मी को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए।  इसके जवाब में टोलकर्मियों ने महिला और कार में बैठे दो युवकों के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

छिजारसी टोल का बताया जा रहा वीडियो

यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले स्थित छिजारसी टोल प्लाजा की बताई जा रही है, जहां एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी को महज चार सेकंड में सात थप्पड़ जड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, यह मामला 13 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 8 बजकर 22 मिनट पर हुआ। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisment

वीडियो में थप्पड़ बरसाती दिखी महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के अंदर एक कर्मचारी अपने कंप्यूटर पर काम कर रहा होता है। विंडो पर कुछ अन्य लोग भी नजर आते हैं। तभी एक महिला गेट से तेजी से अंदर घुसती है, कर्मचारी का गला पकड़कर झिंझोड़ती है और फिर एक के बाद एक सात जोरदार थप्पड़ मारती है। इस दौरान कर्मचारी खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन महिला का हमला लगातार जारी रहता है। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक और टोलकर्मी कमरे में आता है और दोनों कर्मचारी महिला के सामने हाथ जोड़ते नजर आते हैं। करीब 45 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Advertisment

लाखों लोग दे चुके हैं सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @NCMIndiaa ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को चार सेकंड में सात थप्पड़ मारे। उत्तर प्रदेश की पुलिस हो या यहां की महिलाएं, थप्पड़ मारने में कोई मुकाबला नहीं।” अब तक इस वीडियो को 1.2 लाख से ज्यादा व्यूज और एक लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

trendig news trending
Advertisment
Advertisment