Advertisment

पहले जबरन कराई चाची-भतीजे की शादी, फिर जमकर की पिटाई, जानें क्या है माजरा

बिहार के सुपौल में एक युवक की उसकी चाची से जबरन शादी करवा दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध थे, जिसका खुलासा होने पर परिजनों ने जबरन शादी करवा दी।

author-image
Pratiksha Parashar
SUPAUL VIRAL VIDEO, SUPAUL CHACHI BHATIJE KI SHADI
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कबिहार के सुपौल से हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की जबरन एक महिला से शादी करवा दी गई। दोनों के बीच चाची और भतीजे का रिश्ता है। इतना ही नहीं दोनों की बेरहमी से पिटाई भी की गई, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते परिजनों ने दोनों की जबरदस्ती शादी करवा दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

पहले शादी और फिर पिटाई

घटना शुक्रवार 4 जुलाई की बताई जा रही है। भीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजे के बीच अवैध संबंध का खुलासा हुआ तो परिजन आग बबूला हो गए। गुस्साए परिजनों ने पहले भतीजे की पिटाई की। इसके बाद जबरन महिला की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी करवा दी। इसके बाद दोनों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को कॉल कर दिया, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

चाची-भतीजे को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। पहले दोनों को नरपतगंज पीएचसी ले जाया गया, हालत देखते हुए दोनों को अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद गंभीर हालत के चलते हुए उन्हें नेपाल के विराटनगर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल युवक के पिता ने 5 जुलाई को इस मामले में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि एक साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। सभी दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा। 

जमुई में चाची-भतीजे ने की शादी

पिछले दिनों चाची भतीजे के बीच अवैध प्रेम संबंध के कई मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला जमुई से सामने आया था। जहां चाची और भतीजे एक-दूसरे के प्रेम में पड़ गए थे। विशाल दुबे की पत्नी आयुषी दुबे ने अपने पति को छोड़कर अपने भतीजे सचिन दुबे के साथ शादी कर ली थी। जब मामला सामने आया तो खूब चर्चाएं हुईं। लेकिन यह कपल शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर रील्स बना रहा है, जिनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। trending news | Viral Video

Advertisment
Viral Video trending news
Advertisment
Advertisment