/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/17/3MEwP4QpeCZ4BFBMCUoD.jpg)
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया गया है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद गर्मी और तापमान दोनों में वृद्धि होने की संभावना है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 145 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में फिलहाल ज्यादा वृद्धि नहीं होगी, लेकिन सप्ताहांत के बाद गर्मी बढ़ने की आशंका है।
मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 89 से 50 प्रतिशत के बीच रहा।
तापमान का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो बीच-बीच में 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
स्काईमेट वेदर के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:
- Border Security Force Recruitment: युवाओं को Government Job का सुनहरा मौका, 12वीं पास करें आवेदन, यहां देखें पूरी प्रक्रिया
- NEET PG 2025: 15 जून को होगी परीक्षा, 52,000 सीटों पर होना है चयन
- NEET PG 2025 परीक्षा की दो पालियों की घोषणा से विवाद, मेडिकल स्टूडेंट्स की है ये मांग
वायु गुणवत्ता
दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। मंगलवार को दिल्ली का AQI 145 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। एनसीआर के शहरों में भी AQI संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।
गुरुग्राम का मौसम
गुरुग्राम में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है। रात के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। गुरुग्राम का AQI शाम 5 बजे 154 दर्ज किया गया। टूटी सड़कों से उड़ती धूल, कूड़े में आग और ट्रैफिक जाम के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है।
लोनी और गाजियाबाद का हाल
लोनी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को लोनी का AQI 291 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद का AQI 178 रहा। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी दिख रहा है। तेज हवा चलने से वायु गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।
तेज धूप के साथ 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।