/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/20/6vQ6u6lTiu2ueuEjkKQm.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।अहमदाबाद के चंदोला क्षेत्र में नगर निगम ने 2.5 लाख वर्ग मीटर से भी ज़्यादा इलाके से अवैध निर्माण हटाने के लिए ध्वस्तीकरण का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इस एक्शन के दौरान कई परिवारों के आशियाने मिट्टी में मिल गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी और बेचैनी देखी जा रही है।
गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बार फिर बुलडोज़र चला है। इस बार चंदोला इलाके में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ज़ोरदार एक्शन लिया है। 2.5 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा इलाके में फैले इन अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 20 मई 2025 से शुरू हुई।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: वीडियो चंदोला क्षेत्र से है। अहमदाबाद नगर निगम ने 2.5 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2025
(वीडियो ड्रोन से ली गई है) pic.twitter.com/FnHtNgOIKf
नगर निगम का बड़ा दावा
नगर निगम का दावा है कि यह अभियान शहर की मूल संरचना और जनसुविधाओं को बचाने के लिए ज़रूरी था। अधिकारियों ने बताया कि ध्वस्तीकरण के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण में कई झुग्गियों और अस्थायी दुकानों को तोड़ा गया है।
हालांकि, इस अभियान से प्रभावित परिवारों का दर्द छलक उठा है। कई लोग रातों-रात बेघर हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। कई बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में ही सड़क पर आ गए, तो कुछ महिलाएं अपने सामान के साथ खुले में बैठीं रहीं।
अहमदाबाद नगर निगम ने कहा है कि यह कार्रवाई कानून के तहत की जा रही है और सभी अतिक्रमणों को पहले से चिह्नित किया गया था। लेकिन ज़मीन पर जो दृश्य था, वह भावनात्मक रूप से झकझोरने वाला था।
इस अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस हो रही है। कुछ लोग इसे विकास के लिए ज़रूरी मान रहे हैं, तो कुछ इसे मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी कह रहे हैं।
क्या आपको लगता है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह बेघरों को हटाना सही है? नीचे कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ यह खबर ज़रूर शेयर करें।
Bulldozer Action | Bulldozer News | Bulldozer Justice | breaking news | Breaking News Hindi | Breaking News India | breaking news today |