Advertisment

कितनी पढ़ी-लिखी हैं सचिन तेंदुलकर की बहू Sania Chandok? फैमिली बिजनेस से अलग बनाया करियर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही सानिया चंडोक से शादी करने जा रहे हैं। सानिया मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं और लग्ज़री पेट स्पा ‘मिस्टर पॉज’ की संस्थापक हैं।

author-image
Suraj Kumar
saniya chandok and arjun tendulkar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क।Who Is Sania Chandok? क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शादी की खुशियां दस्तक देने वाली हैं। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से हो चुकी है। बीते बुधवार, 13 अगस्त 2025 को इस कपल ने एक निजी समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। अर्जुन एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। अब फैंस जानना चाहते हैं आखिर कौन हैं सानिया चंडोक?

बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं सानिया

सानिया चंडोक देश के नामी कारोबारी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार का कारोबार होटल और फूड इंडस्ट्री में फैला हुआ है। वे फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल, ब्रुकलिन क्रीमरी और ग्रैविस गुड फूड्स जैसे ब्रांड्स से जुड़े हैं, जो हेल्दी आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट्स के लिए मशहूर हैं।

खुद की कंपनी की फाउंडर हैं सानिया

अपने परिवार की विरासत के बावजूद, सानिया ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह मुंबई में स्थित एक लग्जरी पेट सैलून और स्पा, ‘मिस्टर पॉज’ की संस्थापक हैं। यह प्रीमियम स्टोर पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़ी सेवाएं और प्रोडक्ट्स मुहैया कराता है।

Advertisment

पढ़ाई और पर्सनल लाइफ

सानिया ने अपनी पढ़ाई प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की है। उन्हें जानवरों से गहरा लगाव है और वह पशु कल्याण से जुड़ी कई सामाजिक मुहिम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेती रही हैं। अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के साथ भी उनकी अच्छी दोस्ती है, जिसकी झलक सोशल मीडिया तस्वीरों में देखी जा सकती है। जल्द ही अर्जुन और सानिया की शादी की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है।

Who Is Sania Chandok
Advertisment
Advertisment