Advertisment

Mumbai: लंबे बाल पसंद नहीं आए तो काट दी महिला की चोटी, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काट दिए गए थे। इस मामले में अब रेलवे पुलिस (GRP) ने 35 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

author-image
Pratiksha Parashar
accused

Photograph: (PEXELS)

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क। 

Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काट दिए गए थे, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। इस मामले में अब रेलवे पुलिस (GRP) ने 35 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी ने घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

ये भी पढ़ें: अब खुलेगा 47 साल पहले हुए Sambhal दंगे का राज़! योगी सरकार ने दिए जांच के आदेश

पसंद नहीं थे लंबे बाल तो काट दिए

आरोपी का नाम दिनेश गायकवाड़ है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आरोपी ने महिला के बाल काटने की वजह का खुलासा किया है। दिनेश ने बताया कि उसे महिला के लंबे बाल बसंद नहीं थे, इसीलिए उसने उसके बाल काट दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। 

ये भी पढ़ें: टोकन के लिए 5 लाख की भीड़, संभालने के लिए केवल 4 पुलिसकर्मी, Tirupati मंदिर में भगदड़ की कहानी

बाल काटे और फरार हो गया आरोपी

Advertisment

ये घटना सोमवार को सामने आई थी। जब महिला दादर स्टेशन की पश्चिमी लाइन की ओर जा रही थी, उसी वक्त अंजान शख्स ने उसके बाल काट दिए। बाल कटने पर महिला ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। घटना के एक दिन बाद आरोपी को मुंबई सेंट्रल से पकड़ा गया है। 

ये भी पढ़ें: Delhi Election : अब प्रत्याशी चुनाव में खर्च कर सकेंगे 40 लाख रुपये तक

चोटी कटवा हुआ था वायरल

आपको बता दें कि पहले भी इस तरह से महिलाओं की चोटी और बाल काटने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले उत्तराखंड के रामनगर में एक चोटी कटवा चर्चित हुआ था, जो महिलाओं की चोटी काट लेता था। ऐसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था। 

ये भी पढ़ें: 9 January 2025: आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Advertisment
Advertisment