/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/09/ZKNtywWGwYEiSPZnJlAx.jpg)
Tirupati Stampede
तिरुपति, वाईबीएन नेटवर्क।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बुधवार रात वैकुंठद्वार सर्वदर्शन टोकन जारी करने के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने विष्णु निवासम, श्रीनिवासम और पद्मावती पार्क सहित विभिन्न केंद्रों पर टोकन बांटना शुरू किया।
बीमार श्रद्धालु को निकालने से मची भगदड़
जानकारी के मुताबिक, टोकन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। कतार में खड़े लोग टोकन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हो गई, जब उसे कतार से बाहर निकालने के लिए गेट खोले गए। इसी दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के मुताबिक भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। जब गेट खुले तो बमुश्किल चार पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हजारों लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे और आगे बढ़ गए।
टोकन के लिए पहुंचे 5 लाख लोग
टीटीडी ने 10 जनवरी (एकादशी) को होने वाले वैकुंठद्वार दर्शन के लिए 1.2 लाख टोकन बांटने की घोषणा की थी। टोकन 9 केंद्रों पर 94 काउंटरों के माध्यम से जारी किए जाने थे, लेकिन अचानक आई भीड़ ने प्रक्रिया को बाधित कर दिया। कहा जा रहा है कि 1.2 लाख टोकन लेने के लिए लगभग 5 लाख लोग उमड़े थे।
Tirupati Stampede: तिरुपति मंदिर में भगदड़ मची, 6 श्रद्धालुओं की मौत
देश का सबसे धनवान मंदिर
तिरुमाला में प्रतिष्ठित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की देखरेख करने वाला टीटीडी दुनिया भर के सबसे धनी धार्मिक संस्थानों में से एक है। यह चढ़ावे, दर्शन टिकट, दान और सेवाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण राजस्व उत्पन्न करता है। अकेले 2024 में, 2.55 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर का दौरा किया, जिससे इसके हुंडी संग्रह में 1,365 करोड़ रुपये का योगदान हुआ।
Mahakumbh 2025: संगम क्षेत्र में स्नान के लिए घाट तैयार, अद्भुत नाम
घटना की होगी जांच
टीटीडी प्रबंधन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा कि जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। नायडू ने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भीड़भाड़ के कारण यह हादसा हुआ। कुल 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें से कुछ तमिलनाडु और कुछ आंध्र प्रदेश के हैं।
Sharad Pawar ने इसलिए बदली रणनीति, Supriya Sule का करियर भी किया सुरक्षित!
राहुल, चंद्राबाबू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी धटना पर दुख जताते हुए इसकी विस्तृत जांच की मांग की है।
Delhi Election में कांग्रेस का साथ छोड़ देगा उसका सबसे पुराना सहयोगी!