/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/20/CCbbPbqvan9GJv5XPKy7.jpg)
पौड़ी गढ़वाल, वाईबीएन नेटवर्क। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स को एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक आया और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद बिंजोला के रूप में हुई है, जो अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक थे। यह घटना 17 अप्रैल की सुबह की बताई जा रही है। पूरा वाकया पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे ज्यादा खौफ़नाक क्या होगा कि लोगों को खेलते-चलते मौत आ जा रही ।
— bhUpi Panwar (@askbhupi) April 19, 2025
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के एक्सरसाइज करते समय प्रमोद बिंजोला को हार्ट अटैक आया और उसी समय उसकी मृत्यु हो गई। pic.twitter.com/PHMQSkWsW3
एक्सरसाइज करते-करते सड़क पर धड़ाम
प्रमोद रोज़ की तरह सुबह-सुबह एक्सरसाइज कर रहे थे। व्यायाम के दौरान उन्हें थकान महसूस हुई, जिसके बाद वे सड़क किनारे बने एक स्लैब पर बैठ गए। कुछ ही पलों में अचानक वे नीचे गिर पड़े और उनकी हालत बिगड़ती चली गई। शुरुआत में ऐसा लगा जैसे उन्हें चक्कर आया हो, लेकिन जल्द ही स्थिति गंभीर हो गई। उस समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की।
दिल का दौरा बना मौत का कारण
प्रमोद की असमय मौत का कारण प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। लोग इस बात को लेकर सदमे में हैं कि जो इंसान अपनी फिटनेस को लेकर इतना सतर्क था, उसकी मौत इसी वजह से हो गई।
फिटनेस के साथ-साथ हेल्थ चेकअप भी जरूरी
चिकित्सकों का कहना है कि नियमित व्यायाम करना जरूरी है, लेकिन साथ ही शरीर की आंतरिक स्थिति को जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना चाहिए, खासकर दिल से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने के लिए। प्रमोद की मौत एक चेतावनी है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ सतर्क रहना भी जरूरी है।