Advertisment

Needle Spiking: क्या है यह खतरनाक ट्रेंड? पेरिस में बढ़े मामले, जानिए जोखिम

नीडल स्पाइकिंग क्या है? पेरिस और फ्रांस में बढ़ रही सुई से ड्रग इंजेक्शन की घटनाएं कितनी खतरनाक हैं? जानिए इसके लक्षण, जोखिम, और सावधानी से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में।

author-image
Dhiraj Dhillon
Needle Spiking

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। नीडल स्पाइकिंग एक ऐसा खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है जिसमें किसी व्यक्ति को बिना उनकी जानकारी या सहमति के सुई के माध्यम से नशीले या हानिकारक पदार्थ इंजेक्ट किया जाता है। यह घटनाएं आमतौर पर नाइटक्लब, म्यूजिक फेस्टिवल्स और भीड़-भाड़ वाली जगहों में होती हैं। यह ड्रिंक स्पाइकिंग का नया रूप है, लेकिन इसमें सुई का इस्तेमाल होने से यह और भी खतरनाक माना जाता है। पीड़ित अक्सर बेहोशी, चक्कर, सुन्नता, या स्मृति हानि जैसी समस्याएं महसूस करते हैं।

जानिए पेरिस और फ्रांस में कैसे बढ़े नीडल स्पाइकिंग केस

2022 से अब तक: पेरिस के फोरेंसिक विभाग में 171 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए, जिनमें 81.9% पीड़ित महिलाएं थीं। ध्यान देने वाली बड़ी बात यह भी है कि पीड़ित महिलाओं की औसतन उम्र 23 साल रही। मतलब साफ है कि निशाने पर कम उम्र की महिलाएं ही रहीं। हाल में पूरे फ्रांस में 145 लोगों ने सुई से चुभने की शिकायत की है, जिनमें से 13 मामले केवल पेरिस में सामने आए हैं। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा। कुल 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाने की कॉल सामने आई थी।

टेस्ट रिपोर्ट और विवाद

टॉक्सिकोलॉजिकल टेस्ट में ज्यादातर मामलों में ड्रग्स का पता नहीं चला, संभवतः देरी से सैंपल लेने के कारण ऐसा हुआ होगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि सुई से प्रभावी मात्रा में ड्रग इंजेक्ट करना भीड़ में मुश्किल होता है और इसके लिए कई सेकंड तक सुई शरीर में रखनी पड़ती है। हालांकि चोट के निशान और पीड़ितों के अनुभव पूरी तरह वास्तविक हैं।

नीडल स्पाइकिंग के खतरे

  • संक्रमण का जोखिम HIV (0.3%), हेपेटाइटिस B (30%) और C का खतरा
  • डेट रेप ड्रग्स का असर बेहोशी, स्मृति हानि, शोषण का खतरा
  • मानसिक प्रभाव चिंता, अवसाद, सामाजिक दूरी, "मॉरल पैनिक" की स्थिति

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया

Advertisment
  • फ्रांस सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।
  • नाइटक्लब्स और कार्यक्रम स्थलों में सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की गई है।
  • जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, खासकर महिलाओं और युवाओं के बीच।

क्या करें यदि आपको नीडल स्पाइकिंग का शक हो?

  • 1. तुरंत पुलिस या मेडिकल टीम से संपर्क करें।
  • 2. शरीर में चुभन, सुन्नता या चक्कर जैसे लक्षण नजर आने पर सतर्क रहें।
  • 3. भीड़भाड़ वाली जगहों में सजग और सतर्क रहें।

 Needle Spiking | France | Peris 

Peris France Needle Spiking
Advertisment
Advertisment