Advertisment

"बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन, नहीं रोक सकी"

बिहार के दरभंगा ज़िले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छात्रों से खुलकर बातचीत की। अंबेडकर छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर समाज में सच्चा न्याय चाहिए, तो जाति जनगणना ज़रूरी है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
BIHAR KE DARBHANGA ME RAHUL GANDHI
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।बिहार के दरभंगा में 'शिक्षा न्याय संवाद' के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जाति जनगणना लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए ज़रूरी है। उन्होंने बिहार पुलिस की रोक के बावजूद छात्रों से मिलने की बात कहते हुए मोदी सरकार पर संविधान और बराबरी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

Advertisment

बिहार के दरभंगा ज़िले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छात्रों से खुलकर बातचीत की। अंबेडकर छात्रावास में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर समाज में सच्चा न्याय चाहिए, तो जाति जनगणना भी ज़रूरी है।

राहुल गांधी ने भावुक होकर बताया कि बिहार पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्रों की ताक़त और समर्थन के चलते वह वहां पहुंच सके। उन्होंने कहा, "आपकी शक्ति मेरे पीछे है, इसलिए कोई मुझे रोक नहीं सकता।"

PM Modi पर Rahul Gandhi ने साथा निशाना

Advertisment

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार न तो लोकतंत्र में विश्वास रखती है, न ही संविधान और न ही जातिगत आंकड़ों को सामने लाने में। उन्होंने कहा कि जब तक जातियों की सही जानकारी सामने नहीं आएगी, तब तक सामाजिक न्याय की बुनियाद कमजोर रहेगी।

राहुल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसके लिए एक समान और न्यायपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की अपील भी की।

Advertisment

कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने राहुल गांधी की बातों का समर्थन किया और जाति जनगणना की मांग को सही ठहराया। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी ने युवाओं से सीधा जुड़ाव बनाकर शिक्षा और सामाजिक समानता की लड़ाई को एक नई दिशा दी।

अब आप बताएं: क्या जाति जनगणना से समाज में बराबरी आएगी? अपनी राय कमेंट करें और खबर को शेयर करें ताकि यह चर्चा हर कोने तक पहुंचे।

Rahul Gandhi 2025 | rahul gandhi controversy | rahul gandhi latest news | rahul gandhi latest speech | rahul gandhi news today | bihar police | breaking news | Breaking News Hindi | Breaking News India | breaking news today | today breaking news | bihar breaking | पीएम मोदी | bihar caste census | Caste Based Census | Caste Based Politics |

pm modi breaking news today breaking news bihar breaking rahul gandhi breaking news today पीएम मोदी bihar police Breaking News Hindi Breaking News India rahul gandhi latest news rahul gandhi latest speech rahul gandhi news today rahul gandhi controversy Rahul Gandhi 2025 bihar caste census Caste Based Politics Caste Based Census
Advertisment
Advertisment