Advertisment

अकेला पड़ा पाकिस्तान, आतंकवाद पर चीन ने भी छोड़ा साथ

आतंकियों को पालने पोषने वाले पाकिस्तान का साथ अब चीन नहीं देगा। गुरूवार 8 मई को चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ है। भारत पाकिस्तान शांति बनाने की कोशिश करें।

author-image
Ajit Kumar Pandey
CHINA PAKISTAN
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । आतंकियों को पालने पोषने वाले पाकिस्तान का साथ अब चीन नहीं देगा। गुरूवार 8 मई को चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं भारत पाकिस्तान शांति बनाने की कोशिश करें।

Advertisment

आपको बता दें कि भारतीय सेना की सैन्य कार्रवाई से पहले चीन ने पाकिस्तान का हर तरह से सहयोग करने का वादा किया था। लेकिन, भारत की सटीक और सधी हुई कार्रवाई जिसमें किसी सैन्य अड्डे या नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाए जाने के बाद चीन ने बड़ा बयान दिया है। क्योंकि भारतीय सेना ने केवल और केवल आतं​की ठिकानों को निशाना बनाया था।

पाकिस्तान को भारत ऐसे दे रहा मुंहतोड़ जवाब

दरअसल, पाकिस्तान ने बुधवार की देर रात्रि में मोर्टार, मिसाइल आदि हथियारों से भारत के करीब 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की जहां नाकाम कोशिश की तो वहीं कई रिहाइसी इलाकों में गोलीबारी की जिसमें करीब 15 आम नागरिक मारे गए साथ ही बॉर्डर पर एक सैनिक भी शही हुआ।

Advertisment

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना गुरूवार को कई शहरों को ड्रोन से निशाना बनाया। बताया जा रहा है ड्रोन हमले के दौरान पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 

इस पूर मामले पर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमको उकसाया गया या फिर हमला करने की कोशिश भी की गई तो उसका मुंहतोड़ और कड़ा जवाब दिया जाएगा। 

India Pakistan border | America on India Pakistan tension | India Pakistan conflict | India Pakistan Latest News | india pakistan latest tension | India Pakistan Nuclear War | India Pakistan News | Operation Sindoor | Global reaction on Operation Sindoor | indian army operation sindoor | india operation sindoor | operation sindoor air strike | operation sindoor breaking |

India Pakistan border America on India Pakistan tension India Pakistan conflict India Pakistan Latest News india pakistan latest tension India Pakistan Nuclear War India Pakistan News Operation Sindoor Global reaction on Operation Sindoor indian army operation sindoor india operation sindoor operation sindoor air strike operation sindoor breaking
Advertisment
Advertisment