नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
सर्दियां शुरू होते ही लोग अपने घर में कई तरह के बदलाव करने लग जाते हैं। ठंडी चीजों को बॉक्स में बंद करके लोग गर्म चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जिसमें फ्रिज का नाम भी शामिल है। बता दें, फ्रिज एक ऐसा सामान है, जो हर घर में एक सदस्य जैसे मौजूद नजर आता है। वहीं, ऐसा देखा जाता है कि ठंड का मौसम आते ही ज्यादातर लोग फ्रिज को बंद करके रख देते हैं, जोकि नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके फ्रिज में काफी चीजें खराब हो सकती हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि सर्दियों में फ्रिज का कितना तापमान सेट रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में Heater चलाने का ये है सही वक्त, नहीं देना पड़ेगा बिजली बिल
फ्रिज का ज्यादा तापमान कर सकता है बीमार
ठंड में फ्रिज का इस्तेमाल कम होता है, जिसकी वजह से लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं और फ्रिज में रखी सब्जियां और फल जैसी खाने की चीजें खराब होना शुरू हो जाती हैं। वहीं अगर फ्रिज का टेंपरेटचर ज्यादा होता है तो इससे आप बीमार भी हो सकते हैं। इसकी वजह से उसे सही तापमान पर रखना काफी जरूरी है, जिससे आपका समान न खराब हो और बिजली भी कम खर्च हो।
इतना रखें फ्रिज का टेंपरेचर
अगर आप भी सर्दियों में ज्यादा बिजली देने से और बिमार होने से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने फ्रिज का टेंपरेचर (2°C से 5°C) और (35°F से 41°F) तक रखना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपका खाना भी खराब नहीं होगा और जेब खर्च से भी राहत मिलेगी। साथ ही, ठंड में अपने आप फ्रिज में बर्फ जमना शुरू हो जाता है और कई सारी चीजों को फ्रिज से पहले ही बाहर निकालकर रखना पड़ता है। अगर आप ये तापमान सेट करके रखेंगे तो उसके बाद आपको ये सारी परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।