Advertisment

फोन से चलेगा AC-Geyser, घर बैठे होगी निगरानी, 1,000 रुपये से कम में घर को Smart बनाने वाले शानदार Gadgets

अब घर को स्मार्ट बनाना महंगा सौदा नहीं रहा। 1,000 रुपये से कम कीमत में ऐसे स्मार्ट गैजेट्स उपलब्ध हैं, जिन्हें मोबाइल फोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इनमें शामिल हैं स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग और स्मार्ट होम कैमरा।

author-image
Suraj Kumar
make home smart
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क।  टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब घर को स्मार्ट बनाना महंगे होम अप्लायंसेज तक सीमित नहीं रह गया है। आज कुछ ऐसे स्मार्ट डिवाइसेज बाजार में उपलब्ध हैं जिन्हें 1,000 रुपये से कम कीमत में खरीदकर घर को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और टेक-फ्रेंडली बनाया जा सकता है। ये डिवाइसेज़ मोबाइल फोन से कंट्रोल किए जा सकते हैं और वॉइस असिस्टेंट जैसे Amazon Alexa व Google Assistant के साथ भी काम करते हैं।

Advertisment

स्मार्ट बल्ब

स्मार्ट बल्ब इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। PHILIPS WiZ Neo 12W B22 जैसे स्मार्ट बल्ब को अमेजन पर लगभग 699 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह बल्ब WiFi और ब्लूटूथ दोनों से कनेक्ट होता है और मोबाइल ऐप से पेयर करने के बाद इसे विभिन्न रंगों में सेट किया जा सकता है। यह वॉइस कमांड से भी ऑपरेट होता है और म्यूजिक के साथ सिंक्रोनाइज़ होने की क्षमता रखता है। साथ ही इसे शेड्यूल करके किसी निश्चित समय पर ऑन या ऑफ किया जा सकता है।

Advertisment

स्मार्ट प्लग

स्मार्ट प्लग दूसरा महत्वपूर्ण गैजेट है, जो किसी भी सामान्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को स्मार्ट बना देता है। उदाहरण के लिए, QUBO 16A WiFi + BT Smart Plug को अमेजन से लगभग 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह प्लग WiFi और ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर मोबाइल ऐप के ज़रिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसके माध्यम से आप गीजर, टीवी, या हीटर जैसे उपकरणों को रिमोटली ऑन या ऑफ कर सकते हैं और उन्हें शेड्यूल भी कर सकते हैं। यह डिवाइस Alexa और Google Assistant को भी सपोर्ट करता है।

Advertisment

स्मार्ट कैमरा

स्मार्ट कैमरा भी अब बजट में आ चुके हैं। MANOMAY 2MP Smart CCTV Wi-Fi Home Security Camera को अमेजन पर लगभग 944 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कैमरा WiFi के माध्यम से कनेक्ट होकर मोबाइल ऐप से जुड़ता है, जिससे आप रियल टाइम वीडियो फुटेज देख सकते हैं। इसमें टू-वे ऑडियो की सुविधा है, यानी आप कैमरे के जरिए बातचीत भी कर सकते हैं। Alexa सपोर्ट के साथ यह वॉइस कंट्रोल भी स्वीकार करता है, जिससे घर की निगरानी और भी आसान हो जाती है।

Advertisment

कुल मिलाकर, अब सिर्फ 1,000 रुपये से कम खर्च करके भी आप अपने घर को स्मार्ट बना सकते हैं। ये डिवाइसेज़ सुरक्षा, सुविधा और ऊर्जा की बचत all-in-one समाधान पेश करते हैं।

Advertisment
Advertisment