देहरादून, वाईबीएन नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों का आगाज कर दिया है। 28 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी ने खेलों का शुभारंभ किया। दरअसल उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर, आयोजित राष्ट्रीय खेलों को लेकर निमंत्रण दिया था। 28 जनवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों का समापन 14 फरवरी को हल्द्वानी में होगा। संभावना है कि राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह में राष्ट्रपति आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Uniform Civil Code : अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर संपूर्ण उत्तराखंड में लागू
राजीव गांधी स्टेडियम में 11 हजार एथलीट लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री के देहरादून पहुंचने पर उनके सामने 35 टीमों के एथलीट ने परेड किया। बता दें 14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राज्य में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं देश के सबसे छोटे संग राज्य लक्षद्वीप से केवल दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इसे भी पढ़ें-Uniform Civil Code लागू करने वाला Uttarakhand बना पहला राज्य, आज से बदल जाएंगे ये नियम
इतने राज्य लेंगे खेलों में हिस्सा
प्रदेश में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में आंध्र प्रदेश से 294, अंडमान निकोबार से 28, अरुणाचल प्रदेश से 43, असम से 301, बिहार से 196, चंडीगढ़ से 205, छत्तीसगढ़ से 294, दादर एवं नगर हवेली से 13, दिल्ली से 633, गोवा से 172, गुजरात से 354, हरियाणा से 207, जम्मू कश्मीर से 47, झारखंड से 201, कर्नाटक से 681, केरल से 596, मध्य प्रदेश से 472, महाराष्ट्र से 882, मणिपुर से 347, मेघालय से 53, मिजोरम से 74, नागालैंड से 10, उड़ीसा से 423, पांडिचेरी से 56, पंजाब से 479, राजस्थान से 511, सिक्किम से 33, तमिलनाडु से 624, त्रिपुरा से 20, उत्तर प्रदेश से 393, पश्चिम बंगाल से 411, तेलंगाना से 282, लद्दाख से 7 सर्विस एन्ड स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड से 437 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
राज्य सरकार भी देगी खिलाड़ियों को इनाम
सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का यह अच्छा मौका है। जितने भी खिलाड़ी उत्तराखंड की तरफ से पदक जीतेंगे उनको मिलने वाली पुरस्कार राशि के बराबर धनराशि राज्य सरकार भी देगी। खेलों के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉक्टर पीटी उषा मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Champion VS Umesh Kumar controversy : चैंपियन की पत्नी -बेटे के नाम जारी 9 हथियारों के लाइसेंस रद्द