/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/rajnath-singh-at-sco-meeting-2025-06-26-12-03-15.jpg)
Photograph: (IANS)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। SCO Meeting: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद और उसके समर्थन को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। चीन के क़िंगदाओ में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद और समृद्धि एक साथ नहीं चल सकते। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "कुछ देश आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह देकर सीमा पार आतंकवाद को एक नीतिगत साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे न केवल क्षेत्रीय शांति बाधित हो रही है, बल्कि वैश्विक सुरक्षा को भी खतरा है।" बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलौसोव से भी द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।
#WATCH | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के क़िंगदाओ में SCO (शंघाई सहयोग संगठन) रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलौसोव से मुलाकात की। pic.twitter.com/rI0PBqLOQY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2025
आतंकवाद के वित्तपोषकों की जवाबदेही तय हो
उन्होंने आतंकवाद के वित्तपोषकों को जवाबदेह ठहराने की मांग की और दोहरे मानदंडों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने पर जोर दिया। रक्षा मंत्री ने पहलगाम हमले पर चिंता जताई और विवादित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस विवादित दस्तावेज में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम का जिक्र नहीं था लेकिन बलूचिस्तान को शामिल किया गया था। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 सैलानियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। सिंह ने कहा कि हमले का तरीका लश्कर-ए-तैयबा के पुराने हमलों से मेल खाता है, और भारत इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। राजनाथ सिंह का विवादित दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करन साफ कर दिया कि भारत अब आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं करेगा। भारत ने पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद करते हुए अमेरिका समेत कई देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे ताकि वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब किया जा सके।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/rajnath-singh-meeting-russian-defense-minister-2025-06-26-12-20-23.jpg)
रूसी रक्षा मंत्री से भारत-रूस रक्षा सहयोग पर चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- किंगदाओ में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत-रूस रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सार्थक बातचीत हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और गहराने, सैन्य अभ्यास, रक्षा उत्पादन और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। भारत और रूस के बीच लंबे समय से मजबूत रक्षा संबंध रहे हैं और यह मुलाकात उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
rajnath singh warns pakistan | Rajnath Singh speech | rajnath singh on pakistan | rajnath singh news