Advertisment

Waqf Amendment Bill के खिलाफ सड़क पर 'भाईजान', वीडियो में देखें बड़े शहरों में प्रदर्शन

देशभर के मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया है, जिसमें कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहर शामिल हैं।

author-image
Ajit Kumar Pandey
WAQF BILL AGAINST MUSLIM

WAQF BILL AGAINST MUSLIM

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क ।

waqf | bill on waqf board | Protest : लोकसभा और राज्यसभा में पारित वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ देशभर के मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में मुस्लिम संगठनों व आम लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस कानून का विरोध किया।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया आरोप

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने इस विधेयक को "लोकतंत्र के लिए काला दिन" बताया है। बोर्ड का आरोप है कि सरकार ने मुस्लिम संगठनों की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए यह बिल पास किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुस्लिम समुदाय इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगा।

बड़े शहरों में प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट

कोलकाता: कई मुस्लिम संगठनों ने सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया।

हैदराबाद: प्रमुख मस्जिदों के बाहर विरोध रैली आयोजित की गई।

अहमदाबाद: शहर के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

Advertisment

दिल्ली: जामिया नगर इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और फ्लैग मार्च निकाला गया।

वक्फ संशोधन विधेयक क्यों है विवादित ?

इस विधेयक में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। विपक्ष और मुस्लिम संगठनों का मानना है कि यह बिल समुदाय की धार्मिक संपत्तियों पर सरकार का अधिकार बढ़ाता है, जबकि सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गबन रुकेगा।

अब देखना यह है कि सरकार विरोध के बीच इस मुद्दे पर कोई राहत देती है या प्रदर्शन और तेज होते हैं।

waqf bill on waqf board Protest
Advertisment
Advertisment