/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/24/viral-video-3-2025-08-24-17-58-31.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।बचपन में अक्सर कहा जाता था कि दिन में छत पर मत लेटना, वरना चील आकर आपकी आंख निकाल लेगी। यह बात सुनने में डरावनी लगती थी, लेकिन असल में ऐसा खौफनाक मंजर देखना मुश्किल होता था। चील वास्तव में एक बहुत ही तेज और ताकतवर शिकारी पक्षी है, जो अपने शिकार को आसमान की ऊंचाइयों से भी आसानी से देख लेती है। एक वायरल वीडियो में चील ने एक बड़े जानवर को अपने पंजे में पकड़कर उड़ाते हुए देखा गया, जो इस पक्षी की ताकत और कौशल को दर्शाता है।
The terrifying beauty of wildlife.
— Crazy Moments (@Crazymoments01) August 17, 2025
A Thread 🧵
1. A huge eagle carrying a "Big deer ".. 😯 pic.twitter.com/1L17jRihkL
हिरण को को बनाया अपना शिकार
इस वीडियो में चील ने एक छोटे हिरण के बच्चे को शिकार बनाया है। पहाड़ी इलाके में भटकते हुए हिरण के बच्चे को चील ने आसमान से झपट्टा मारकर पकड़ लिया और अपने पंजों में कसकर बांधकर उड़ाने लगी। यह खौफनाक दृश्य देखकर किसी का भी दिल कांप सकता है। यह वीडियो एक्स अकाउंट @crazymoment पर साझा किया गया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
ये पक्षी होते हैं बड़े शिकारी
चील, बाज, गिद्ध और गरुड़ जैसे पक्षी एक्सीपिट्रिडे (Accipitridae) परिवार के सदस्य होते हैं। ये सभी बड़े और ताकतवर शिकारी पक्षी होते हैं जो अपने शिकार को पकड़ने में माहिर हैं। चील आकार में बड़ी और शक्ति में मजबूत होती है। जब यह शिकार पर हमला करती है, तो सबसे पहले वह अपने नुकीले पंजों से शिकार की आंखों पर निशाना बनाती है, जिससे शिकार जल्दी ही असहाय हो जाता है।
इस वीडियो ने चील की ताकत और शिकारी स्वभाव को पूरी तरह उजागर कर दिया है। यह दिखाता है कि प्रकृति में जीव-जंतु कैसे अपने जीवन के लिए संघर्ष करते हैं और शिकारी पक्षी अपनी शक्ति और तेज़ी से शिकार को आसानी से पकड़ लेते हैं। ऐसे दृश्य हमें प्रकृति के नियमों और जीव-जंतुओं के बीच के खतरनाक खेल की याद दिलाते हैं।
Viral Video | viral video india | social media