Advertisment

America Plane Collision : क्‍या हुआ जब एक ही रनवे पर उतरे दो प्‍लेन, पायलट की सूझबूझ से...

America Plane Collision: दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दो प्‍लेन एक सा‍थ एक ही रनवे पर लैंड हो गए

author-image
Suraj Kumar
America
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

क्‍या आपने कभी सोचा है कि दो प्‍लेन एक साथ एक ही रनवे पर आ जाएं तो क्‍या होगा। ये सुनने में ही इतना भयावह लग रहा है, तो जरा सोचिए उन लोगों पर क्‍या बीती होगी जो उस प्‍लेन में सफर कर रहे थे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो आप देख सकते हैं कि कैसे दो प्‍लेन एक सा‍थ एक ही रनवे पर लैंड हो गए। गनीमत रही कि वे टकराने से बच गए। पायलट की सूझ-बूझ से कई लोगों की जान बच गई।

यह भी देखे : टकरा सकते हैं Australia और Asia continent, वैज्ञानिकों के शोध ने बढ़ाई चिंंता !

लोग कर रहे पायलट की तारीफ 

साउथवेस्ट एयरलाइंस का प्लेन शिकागो मिडवे एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाला था, रनवे को चूमने से ठीक पहले ही पायलट को निर्देश दिया गया कि आप फौरन उड़ जाइए। मंगलवार को अगर यह पायलट एक्टिव न होता और यह मैसेज नहीं मिलता तो बड़ी घटना घट सकती थी। अब सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि इस पायलट को अवॉर्ड मिलना चाहिए।  

Advertisment

ऐसा था नजारा 

हुआ कुछ यूं था कि जिस रनवे पर प्‍लेन लैंड करने वाला था, उसी पर आगे एक बिजनेस जेट जा रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि उस प्‍लेन को रनवे पर जाने की अनुमति भी नहीं दी गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग का एक प्‍लेन ने अपनी लैंडिंग कैंसल कर दी और उड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह नजारा देखकर शिकागो एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद इस साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 की रनवे पर लैंडिंग कराई गई। सोशल मीडिया पर वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। 

एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन जमीन से दूरी कम करते हुए रनवे पर उतरने के लिए नीचे आता है लेकिन लैंडिंग से करीब आधा सेकेंड पहले उसे फिर से उड़ने का आदेश मिल जाता है

Advertisment
Advertisment