/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/16/eniGbHJDkpbpr0wVkT8t.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। इस समय शादियां का सीजन चल रहा है और भारतीय शादियां बिना नागिन डांस के अधूरी हैं। आपने सोशल मीडिया पर डांस के वायरल वीडियो खूब देखे होंगे। लेकिन इस समय एक वीडियो ने डांस इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
डांस से लग रहा माइकल जैक्शन का पोता
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का शादी में है और चारों ओर मेहमान बैठे हुए हैं, तभी लड़का एक कुर्सी को लात मारता है और जीभ निकालते हुए अपने डांस की शुरुआत करता है। शुरू में जब आप डांस देखेंगे तो लगेगा कि जैसे लड़का 'कथक' डांस करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बाद में लड़का अजीबोंगरीब तरीके से डांस करना शुरू कर देता है। लड़का इतनी एनर्जी के साथ डांस शुरू करता है, जिसे देखकर शादी में आया हर एक मेहमान दूल्हा-दुल्हन को छोड़कर बस लड़के का ही डांस देखता रह जाता है।
सेब खाते- खाते किया डांस
हालांकि, लड़का यही नहीं रुकता है और वह सीधा दूल्हा- दुल्हन के स्टेज तक चला जाता है, जहां वह उनसे नहीं मिलता, बल्कि स्टेज के पास रखें सेबों को खाता है और फिर खाते-खाते डांस शुरू कर देता है। यहीं नहीं सेब खाने के बाद वह उसे थूक भी देता है, जिसे देखकर आपको काफी अजीब लगेगा। बता दें कि, डांस के दौरान लड़के के एक्सप्रेशन भी काफी अजीब लगे। ज्यादातर डांस उसने अपनी बड़ी- बड़ी आंखें दिखाकर ही किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 51 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और उन्होंने अपने रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, लड़के का डांस काफी अजीब है और हमने आज तक किसी भी शादी में ऐसा डांस नही देखा। एक अन्य ने लिखा है कि, लड़के ने अट्रैक्शन पॉइंट बनने के लिए अपनी जान लगा दी। एक यूजर ने लिखा, लड़के का डांस ऐसा था, जैसे करंट लग गया हो।