Advertisment

शातिर bride: पसंद नहीं था डॉक्टर दूल्हा, दुल्हन ने शादी के दिन कर डाला ये कांड...सहेली संग arrest

शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत की कहानी और उससे जुड़े वायरल वीडियो की कहानी से जब पुलिस ने पर्दा उठाया तो जिसने भी खुलासा सुना वो हैरान रह गया I

author-image
Vibhoo Mishra
अरेस्ट
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुजफ्फरनगर, वाईबीएन नेटवर्क I

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है I मंगलवार को शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत की कहानी और उससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हुआ था लेकिन पुलिस ने जब इस मामले से पर्दा उठाया तो जिसने भी खुलासा सुना उसके होश उड़ गए I पुलिस की जांच में पता चला है कि दुल्हन ने अपनी सहेली के साथ मिलकर शादी तोड़ने के लिए इस नाटक को अंजाम दिया था I

क्या है मामला 

पुलिस के मुताबिक दुल्हन और उसका परिवार मूल रूप से झांसी का रहने वाला हैI शादी के लिए मंगलवार को वो मुजफ्फरनगर आए थे I लड़की खुद होम्योपैथी की डॉक्टर है और उसकी शादी भी एक डॉक्टर के साथ हो रही थी I तीन महीने पहले ही दोनों की सगाई हुई थी I मंगलवार को यहां मैरेज गार्डन में शादी की तैयारियां चल रही थीं और दूसरी और दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर चली गईI जहां से थोड़ी ही देर बाद एक वीडियो आया, जिसमें दिख रहा था कि दुल्हन को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई I

यह भी पढ़े: Crime News : लखनऊ से गायब लड़की एक साल बाद गुजरात में मिली, आरोपी हिरासत में

पार्लर पहुँचने पर कुछ और निकली कहानी 

यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ I सूचना के बाद परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो पता चला कि दुल्हन अपनी सहेली सीमा के साथ फरार हो गई है I परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में दुल्हन की सहेली के खिलाफ अपहरण की शिकायत भी दे दी I इस शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दुल्हन का पीछा करना शुरू किया I इस दौरान भिंड मुरैना में स्थित एक टोल पर लड़की को ट्रैस करने के बाद दुल्हन को झांसी के एक आश्रम से पुलिस ने बरामद कर लिया I 

Advertisment

वर पक्ष को हार्ट अटैक और पुलिस को दी अपहरण की सूचना 

दुल्हन के गायब हो जाने पर वर पक्ष को दुल्हन को हार्ट अटैक आने की जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिससे पुलिस दुल्हन के तलाश में जुटी हुई थी। 

यहाँ मिली फरार दुल्हन 

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दुल्हन का पीछा करना शुरू किया I इस दौरान भिंड मुरैना में स्थित एक टोल पर लड़की को ट्रैस करने के बाद दुल्हन को झांसी के एक आश्रम से पुलिस ने बरामद कर लिया I हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने दुल्हन से जरूरी पूछताछ की I इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराये I

ये निकली कहानी 

मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लड़की खुद डॉक्टर है I लेकिन वह अपने दूल्हे को पसंद नहीं करती थी I तीन महीने पहले ही इनकी सगाई हुई थी I उसी समय से लड़की भागने की फिराक में थी I जिसके लिए इसने अपनी सहेली के साथ मिलकर इतनी बड़ी प्लानिंग कर उसे अंजाम दिया था I

Advertisment

Advertisment
Advertisment