/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/07/xjnbImsssOwdwZcFCCGG.jpg)
दिल्ली मेट्रो शहर वासियों की लाइफ को रफ्तार देने का काम करती है। लेकिन कभी - कभी मेट्रो में ऐसी अजीब ओ गरीब घटना देखने को मिलती है, जिससे यात्री अपने आप को असहज महसूस करत करने लगते हैं। हैरानी की बात ये है कि इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को बिल्कुल हिचक नहीं होती है। वैसे तो मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
ट्रेन में छीलकर खाए अंडे, पिया ड्रिंक
वीडियों में देखा जा सकता है कि एक शख्स मेट्रो में बैठा हुआ है। उसके एक हाथ में अंडा है और दूसरे हाथ में शराब का गिलास है। उसने ट्रेन में ही अंडे को छीला और बड़े ही मजे के साथ खाने लगा। वीडियों में देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो अपने घर में बैठा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसन बैग से अंडा निकला और पास में रखे टिश्यू पेपर पर उसके छिलके रखता है। फिर बैग से शराब और गिलास निकालता है। और पीने लगता है।
दिल्ली मेट्रो में बस यही देखना बाक़ी रह गया था pic.twitter.com/7G3kPEWf30
— Sandeep Thakur (@thakurbjpdelhi) April 6, 2025
अपने साथी से बनावाई वीडियो
वीडियो देखकर तो यही लग रहा है कि ये वायरल वीडयो का उसका साथी ही रिकॉर्ड कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि कोई भी यात्री इस बात पर आपत्ति नहीं कर रहा है। वीडियो लगभग 1 मिनट का है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नियमों को रखा ताक पर
दिल्ली मेट्रो में लिखे नियमों को देखकर तो यही लगता है कि ये सिर्फ लिखने के लिए ही बने हैं। कोई भी इन नियमों को नहीं मान रहा है। मेट्रो का यही एक वीडियो नही हैं,जो सुर्खियों में है। इसके पहले भी कई वीडियो वायरल हुए हैं। फिर भी मेट्रो प्रशासन सख्ती नहीं दिखा रहा।