Advertisment

weather Updates: झुलसाती गर्मी में राहत की झमाझम बारिश, तापमान गिरा

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तेज आंधी बारिश का अलर्ट है। यह आंधी तूफान भी शाम के समय आएगा। इस दौरान हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। 

author-image
YBN News
Havey rain delhi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईवीएन नेटवर्क। दिनभर की तेज गर्मी के बाद रात मौसम ने करवट ली। साढ़े सात बजे के बाद कई जगहों पर बादल छा गए। 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चली। इसके बाद बौछारे पड़ने लगी। कई जगहों पर एक दो मिनट के लिए ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तेज आंधी बारिश का अलर्ट है। यह आंधी तूफान भी शाम के समय आएगा। इस दौरान हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। शुक्रवार को दिन में गर्मी बरकरार रहेगी। शाम को आंधी तूफान के बाद बूंदाबांदी के साथ मौसम खुशनुमा हो जाएगा। इसकी वजह से अगले एक दो दिन गर्मी से राहत रहेगी।
Rain in delhi

Advertisment

बारिश का अलर्ट 

इससे पहले दोपहर के समय मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था। गीता कॉलोनी, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी कुछ जगहों पर ओले गिरने की सूचना मिली। बुराड़ी, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, डीयू, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सिलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किले, प्रीत विहार, बुद्धा जयंती पार्क, प्रेजिडेंट हाउस, राजीव चौक, आईटीओ आदि में बूंदाबांदी व बौछारे पड़ी।

शनिवार को आंधी बारिश का अलर्ट

Advertisment

तेज धूप और हवाओं की गर्माहट लोगों को झुलसा रही थी। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। पालम में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, लोदी रोड में 40.4 डिग्री, रिज में 41.5 डिग्री, आया नगर में 41.2 और फरीदाबाद में 40.1 डिग्री रहा। वहीं राजघाट में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री, पीतमपुरा में 28.5 डिग्री, नजफगढ़ में 27 डिग्री, मयूर विहार में 26.6 डिग्री, नोएडा में 25.7 डिग्री और फरीदाबाद में 25.5 डिग्री रहा।

कब तक मिलेगी गर्मी से राहत?

पूर्वानुमान के अनुसार 19 अप्रैल को दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम के समय यह घने बदल छाएंगे और तेज आंधी तूफान आ सकता है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। 20 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। आंशिक बादल रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

Advertisment

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोब से बदला मौसम

स्काईमेट के अनुसार इस समय पहाड़ों पर एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस चल रहा है। वहीं पंजाब, नॉर्थ राजस्थान और पाकिस्तान रीजन में एक साइक्लोनिक सर्कुलर बना हुआ है। इसकी वजह से ईस्ट वेस्ट ट्रफ दिल्ली के पास आएगी। इस सिस्टम की वजह से राजधानी में सतही हवाएं अपनी दिशा बदलेंगी। इन हवाओं में नमी होगी। इसकी वजह से तापमान अगले दो से तीन दिन 40 डिग्री से कम रहेगा। इसकी वजह शनिवार को तेज आंधी और बूंदाबांदी भी आ सकती है।

Advertisment
Advertisment