Advertisment

Weather Updates: प्रचंड गर्मी ने पसीना छुड़ाया, दिल्ली में थोड़ा नरम, राजस्थान में सितम

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के उत्तर पश्चिम से लेकर मध्य क्षेत्र में प्रचंड गर्मी का दौर जारी। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी से पूरी बर्फ की चादर बिछ गई है। 

author-image
Mukesh Pandit
Hot Weather

Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। राजस्थान में पार 45 डिग्री के आसपास है तो पंजाब में यह 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हालांकि हिमाचल प्रदेश समेत कई पर्वतीय राज्यों में बारिश औरओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में आगामी दिन दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।

delhi weatherदिल्ली में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक था। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत और शाम साढ़े पांच बजे 34 प्रतिशत रही। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

हरियाणा-पंजाब में कल से तेज हवाएं चलेंगी

Advertisment

पंजाब-हरियाणा के कुछ हिस्सो में बुधवार को पारा 43.3 डिग्री पहुंच गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। गुरुवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 अप्रैल से दो दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के साथ गरमी से कुछ राहत मिल सकती है। : current weather conditions | delhi ncr weather forecast | delhi weather today

उत्तर पश्चिम में पारा गिरेगा

मौसम विभाग मानें तो, 18 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद के 3-4 दिनों के दौरान 2-3 डिसे तक की गिरावट की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे बाद और गुजरात में अगले दो दिन बाद तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 19 अप्रैल तक राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चल सकती है। 17 अप्रैल को गुजरात में गर्व हवाएं चलेंगी।18 अप्रैल तक राजस्थान के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में भी गर्मी महसूस की जा सकती है।

Advertisment

उत्तरकाशी में हल्की बारिश होने के आसार 

केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी व नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन 19 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए भी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झोंकेदार हवाएं भी मौसम को बदलने में पूरा सहयोग करेंगी।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को पूरे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 18 से 20 तक तीन दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। 21 को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम खराब रहने के मद्देनजर एहतियातन एडवायजरी जारी की गई है।

delhi ncr weather forecast delhi weather today current weather conditions weather
Advertisment
Advertisment