/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/27/27-a-5-2025-09-27-13-45-24.png)
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी। Photograph: (सोशल मीडिया)
आजमगढ़, वाईबीएन संवाददाता। जिले में एक 13 साल की नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मुठभेड़ शनिवार को रामजानकी मंदिर, जोकहरा पुलिया के पास हुई।
जानें पूरा मामला
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के अनुसार थाना रौनापार पर शुक्रवार शाम पीड़िता के पिता ने शिकायत थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ खेत में बकरी चराते समय एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। आरोपी ने नाबालिग लड़की की पीठ और गाल पर दांत से काटा और शोर मचाने पर फरार हो गया। गांव वालों ने आरोपी की पहचान छोटू के रूप में की गई। इस पर थाना रौनापार में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों व दबिश के दौरान शनिवार को रामजानकी मंदिर जोकहरा पुलिया के पास पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में आरोपी छोटू के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा .315 बोर और एक कारतूस बरामद किया है।
यह भी पढ़ें- निजीकरण से बिजली विभाग में बिगड़ रहा माहौल, कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने की उठी मांग
Azamgarh News | UP Police Action | up police | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi