Advertisment

राष्ट्रीय लोक अदालत में 297940 वादों का सुलह समझौते से निस्तारण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानि कि आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। उसमे 2.97 लाख से अधिक वादों का सुलह समझौते से निस्तारण किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
National Lok Adalat
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवादाता

Advertisment

बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानि कि आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। उसमे 2.97 लाख से अधिक वादों का सुलह समझौते से निस्तारण किया गया।

सरस्वती-गणेश वंदना के साथ लोक अदालत का आरंभ

जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऱाष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ देवी सरस्वती एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों के अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया एवं लंबित वादों का निस्तारण कराया। अपर जनपद न्यायाधीश अजय कुमार शाही, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से कुल 297940 वादों का निस्तारण किया गया। विभिन्न वादों में 233797405 रुपये की धनराशि का आदेश पारित किया गया। लोक अदालत में सत्र न्यायालयों ने 511वादों का निस्तारण कर 80400 रुपये की जुर्माना राशि वासुकी। , दीवानी न्यायालयों ने 30905 वादों का निस्तारण कर 1416453 रुपये, फौजदारी न्यायालयों ने 4502 वादों का निस्तारण कर 3931210 रुपये की जुर्माना धनराशि का आदेश पारित किया।

Advertisment

इसे भी पढ़ें-वार्ड 18 कृष्णा नगर की पार्षद ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

lok adalat

प्रधान न्यायाधीश चंद्र प्रकाश तिवारी ने 26 दंपतियों का कराया सुलह समझौता

Advertisment

लोक अदालत में गिले शिकवे दूर कर पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 139 जोड़ो को विदा किया गया। प्रधान न्यायाधीश, चन्द्र प्रकाश तिवारी नें 26 दम्पतियों को सुलह समझौते के साथ विदा किया। अपर प्रधान न्यायाधीश शिवानी सिंह, प्रतिभा सक्सेना व सुनीता शर्मा ने 113 वादों का निस्तारण किया। मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण ने 192 वादों का निस्तारण करते हुए 80809000 रुपये की समझौता धनराशि, वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 6 वादों का निस्तारण कर 5021612 रुपये की समझौता धनराशि एवं स्थाई लोक अदालत द्वारा 3 वादों का सफल निस्तारण कर 1500000 रुपये की समझौता धनराशि का आदेश पारित किया।

इसे भी पढ़ें-Bareilly news: मिलावट पर वार... खाद्य पदार्थों के 21 नमूने लिए, 10 हजार का माल जब्त

5169 ई-चालान निपटाए गए, 65.48 लाख रुपये की वसूली

Advertisment

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत में 39447 वादों का, सम्भागीय परिवहन विभाग ने 1645 मामलों का निस्तारण कर 512650 रुपये की समझौता राशि, पुलिस विभाग की ओर से 26205 मामलों का निस्तारण किया गया। 5169 ई चालानों का निस्तारण कर 6548050 रुपये की जुर्माना राशि, कैनाल न्यायालय द्वारा 4 मामलों का निस्तारण कर 300 रुपये की समझौता राशि का आदेश पारित किया गया। उपभोक्ता फोरम ने 6 वादों का निस्तारण कर 2320828 रुपये की समझौता राशि, श्रम न्यायालय एवं श्रम कार्यालय द्वारा 26 वादों का निस्तारण कर 29307352 रुपये की समझौता राशि, बी.डी.ए. द्वारा 7  वाद, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 183271 मामलों का, नगर निगम द्वारा 8050 मामलों का निस्तारण किया गया तथा भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा 205 मामलों का निस्तारण कर 119550 रुपये की समझौता धनराशि का आदेश पारित किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों एवं पुलिस अधीक्षक- यातायात, बरेली द्वारा कुल 36776 ई चालानों का निस्तारण किया गया।

इसे भी पढ़ें-पताका यात्रा के साथ शुरू बरेली की अनोखी रामलीला

lok adalat

अपर जनपद न्यायाधीश अजय कुमार शाही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय परिसर में 02 जगह बैंकों के कैम्प लगाए गए। जिसमें विभिन्न बैंकों द्वारा बैंक ऋण से संबंधित 1525 वादों का निस्तारण किया गया एवं कुल ऋण धनराशि 102230000 रुपये वसूल की गई।

केंद्रीय कारागार के बंदियों की कला और कौशल की अनूठी प्रदर्शनी

जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में केन्द्रीय कारागार-प्रथम में निरुद्ध बन्दियों द्वारा तैयार की गई। हस्तशिल्प वस्तुओं और केन्द्रीय कारागार-द्वितीय/जिला कारागार, बरेली में निरुद्ध बन्दियों द्वारा तैयार औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाकर उनका विक्रय किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार शाही ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आम जनता को परेशानियों से बचाने और जानकारी देने के लिए लोक अदालत परिसर में हेल्प डेस्क बनाया गया।  उसमे पैरा लीगल वालंटियर भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारियों, बैंक-बीमा कंपनी के अधिकारियों, अन्य न्यायिक कर्मचारियों, पराविधिक स्वयं सेवकों तथा मीडिया कर्मियों का भी योगदान रहा।

Advertisment
Advertisment