/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/05/tJ0ESN010igY7y6et0Vk.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 रेलकर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में ट्रैक मेंटेनर, तकनीशियन, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, लिपिक, विभिन्न विभागों के निरीक्षक, सेक्शन इंजीनियर, चिकित्साकर्मी और अधिकारी शामिल रहे। जिनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवा से रेल की कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है। उत्पादकता बढ़ी है, रेल दुर्घटनायें बचाई जा सकी हैं और तकनीकी सुझबूझ से अर्थिक स्वावलंबल में बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें-Smart City Project : एक साल में ही बंद हो गई 91 लाख की घड़ी
गोरखपुर में रेलवे प्रेक्षागृह में समारोह का अयोजन किया गया। अंतर मंडलीय कार्यकुशलता शील्ड के तहत महाप्रबंधक ने इज्जतनगर मंडल को फ्यूल सेविंग, नागरिक केंद्रित सेवा दक्षता और सर्वोत्तम लोको अनुरक्षण शील्ड प्रदान किया। सौर ऊर्जा उत्पादन शील्ड इज्जतनगर और वाराणसी मंडल व दूर संचार कार्यकुशलता शील्ड इज्जतनगर और लखनऊ मंडल को संयुक्त रूप से प्रदान की गई। समारोह में महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यालय और मंडलों के 45 अधिकारियों-कर्मचारियों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर-2024 पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें-बवाल के बाद मेडिकल छात्रों में दहशत, कमरे खाली कर इधर-उधर ली शरण
इज्जतनगर स्टेशन को व्यवस्थित स्टेशन का खिताब
इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को व्यवस्थित स्टेशन का खिताब दिया गया। यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा को दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उन्होंने स्टेशन अधीक्षक, इज्जतनगर अभय सिंह और सीनियर सेक्शन इंजीनियर गजेंद्र मीना को इस सम्मान का भागीदार बनाया।
यह भी पढ़ें- रेलवे ने दिया होली का तोहफा: छह मार्च से आठ और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी
इज्जतनगर के इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला पुरस्कार
विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2024 प्राप्त करने वालों में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-। रणजीत सिंह ढकरवाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार त्रिपाठी, सहायक मंडल इंजीनियर सुरेन्द्र कुमार, जूनियर इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अमित कुमार वर्मा, सीसे इंजीनियर (सिगनल) अमित जोहरी, तकनीशियन-।।। समय राज मीना, लोको पायलट अमित कुमार गुप्ता, ट्रेक मेंटेनर-।। राम दयाल रैगर आदि शामिल रहे। स्टार परफॉर्मर पुरस्कार-2024 प्राप्त करने वाले इज्जतनगर मंडल के अधिकारी धनंजय सिंह उपस्थित थे।