Advertisment

टैक्स की वसूली कम करने पर एक कर्मचारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच को नोटिस जारी

टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन खासा सख्त है। नगर आयुक्त ने शनिवार को संपत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक की। टैक्स की वसूली कम पाए जाने पर नगर आयुक्त के गुस्से का पारा चढ़ गया

author-image
Sudhakar Shukla
municipal
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन खासा सख्त है। नगर आयुक्त ने शनिवार को संपत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक की। टैक्स की वसूली कम पाए जाने पर नगर आयुक्त के गुस्से का पारा चढ़ गया, और एक कर्मचारी को को प्रतिकूल प्रविष्टि और पांच को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें-एमएनसी के शोरूम में घुसे युवक ने पहले सेल्स गर्ल को पीटा, फिर जहर देकर मार डाला

समीक्षा बैठक में सभी निरीक्षक और कर समाहर्ता रहे उपस्थित

समीक्षा बैठक में समस्त निरीक्षक और कर समाहर्ता उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने जोन और मोहल्लेवार लक्ष्य के सापेक्ष कर वसूली की समीक्षा की। कम पाए जाने पर संबंधित कर समाहर्ता और राजस्व निरीक्षक को वसूली में सुधार करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान कर समाहर्ता तुषार सिंह अनुपस्थित रहे, जिनकी वसूली भी लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम पायी गयी।

इसे भी पढ़ें-आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने राजकीय महिला शरणालय का किया निरीक्षण

Advertisment

कर समाहर्ता तुषार सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि

नगर आयुक्त के पूरने पर कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि कर समाहर्ता तुषार सिंह विभागीय बैठक में प्रतिभाग नहीं करते हैं। वह कर वसूली में भी लापरवाही बरतते हैं। नगर आयुक्त ने कम वसूली और अनुशासनहीनता के आरोप में कर समाहर्ता तुषार सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें-पीएसी सिपाही की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पति गंभीर

इनको कारण बताओ नोटिस जारी

समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की वसूली की समीक्षा की गई। वसूली कम पाए जाने पर कर समाहर्ता राजेन्द्र, जहॉजेव, सच्चिदानन्द, कपिल कुमार और राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं।

Advertisment
Advertisment