Advertisment

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे बरेली मोहित शर्मा

बरेली के आशुतोष सिटी में रहने वाले मोहित शर्मा का चयन राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय युवा संसद समारोह में दिया जाएगा। मंत्रालय की उप सचिव ने पत्र भेजकर मोहित को यह जानकारी दी।

author-image
KP Singh
मोहित शर्मा
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बरेली। बरेली के आशुतोष सिटी में रहने वाले मोहित शर्मा का चयन राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय युवा संसद समारोह में दिया जाएगा। मंत्रालय की उप सचिव माधवी मोहन ने पत्र भेजकर मोहित शर्मा को इसी सूचना दी है। हालांकि पुरस्कार कब दिया जाएगा उसकी तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।

मोहित शर्मा पिछले दस साल से राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक के रूप में सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर-प्रदेश से चयनित होने वाले वह अकेले युवा हैं।

यह भी पढ़ें- नकली करेंसी के धंधे का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 51400 के नकली नोट बरामद

Advertisment

मोहित शर्मा ने कम उम्र में ही समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में ही रक्तदान शुरू कर दिया था। वह अब तक 16 बार रक्तदान कर चुके हैं। साथ ही शिविरों के माध्यम से 600 यूनिट रक्त का संग्रह जिला अस्पताल को करा चुके हैं। वह समय-समय पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराते रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी मोहित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर जनपद में जागरूकता फैलाने और टीकाकरण कराने में सहयोग किया था। 

यह भी पढ़ें- भोजीपुरा टोल प्लाजा पर फास्टैग शुरू, कैश का झंझट दूर

राष्ट्रपति से हो चुके हैं सम्मानित, स्वच्छता अभियान के हैं ब्रांड एंबेसडर

Advertisment

मोहित स्कूली समय से ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं, वह नगर निगम के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में 2 साल से काम कर रहे हैं। उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए वर्ष 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से राष्ट्रपति भवन में सम्मानित कर चुकी हैं। इसके अलावा पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड 2022-23 से सम्मानित किया था। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए परिवहन विभाग भी सम्मानित कर चुका है। इनके अलावा भी वह कई सम्मान पा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- काठगोदाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगेंगे 18 अतिरिक्त कोच

सांसद-कुलपति समेज अन्य लोगों ने मोहित को दी बधाई

Advertisment

बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय एवं राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र महेंद्र सिंह सिसौदिया, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सोमपाल सिंह, बसंत लाल, जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा,  पुष्पा सिंह, प्रो. विजय बहादुर सिंह, प्रो. श्याम बिहारी लाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह ने मोहित शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। 

Advertisment
Advertisment