/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/22/uyQEmT6KKIsWyOxSC4Bn.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को विधानसभा आंवला के विकास खंड मझगवां में क्षेत्र पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद: किसानों को टरका नहीं पाएंगे केंद्र प्रभारी अगर इन नियमों की है जानकारी
हर वर्ग का विकास भाजपा की प्राथमिकता
कार्यक्रम में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आंवला का गौरव बढ़ाते हुए आंवला के हर क्षेत्र, हर वर्ग का विकास भाजपा की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।