Advertisment

Bareilly News: गंगा महाआरती में दिखा काशी जैसा विहंगम नजारा, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

चौबारी मेले में राम गंगा नदी के किनारे मां गंगा की भव्य और दिव्य आरती हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पंडितों ने शंख ध्वनि के बीच मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ गंगा मैया की आरती की।

author-image
Vibhoo Mishra
Bareily
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

चौबारी मेले में राम गंगा नदी के किनारे मां गंगा की भव्य और दिव्य आरती हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पंडितों ने शंख ध्वनि के बीच मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ गंगा मैया की आरती की। इस दिव्य आरती को देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान दृश्य अत्यंत मनमोहक और पवित्र था। घाट पर बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। यह दीप गंगा की लहरों में प्रतिबिंबित हो रहे थे। गंगा महाआरती के बाद भक्तों ने दीपदान भी किया गया। 

डीएम ने की अपील 

गंगा आरती में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और  प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी भी शामिल हुए। डीएम ने बताया  कि प्रत्येक महीने के प्रथम सोमवार को चौवारी घाट पर गंगा आरती पिछले एक वर्ष से नियमित हो रही है। यह आरती विशेष है क्योंकि उत्तराखंड से लेकर पश्चमी बंगाल के सौ से ज़्यादा गंगा सेवक उपस्थिति हैं। उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगों से नदियों से जुडकर उसे स्वच्छ रखने की अपील की। डीएम ने बच्चों को बिस्किट व केले वितरित किये।

Advertisment

DM

नदियां हमारी संस्कृति का हिस्सा: डीएफओ 

प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी ने श्रद्धालुओं से गंगा व उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ,निर्मल व अविरल बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदिया हमारी संस्कृति और परम्परा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसकी स्वच्छता और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति केवल स्नान और अनुष्ठानों तक सीमित नही होती, बल्कि हमारे कर्मो में भी प्रकट होती है। डीएफओ ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि भविष्य की पीढियों के लिये एक स्थायी आस्था का उदाहरण भी है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण ही हमारी श्रद्धा की सच्ची अभिव्यक्ति है। 

Advertisment

सुखद अनुभूति वाला पल 

माँ गंगा की महा आरती का दृश्य नयनाभिराम था। गंगा आरती का यह सुंदर दृश्य सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करता था। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक आशीष गौतम व गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष भी महा गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा आरती को देखने के लिये देश भर के विभिन्न संगठनों के गंगा सेवक मौजूद थे। बिहार, पश्चमी बंगाल, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, दिल्ली आदि राज्यों से लगभग 150 लोग गंगा महाआरती के आयोजन में शामिल हुए। लोगों ने कहा कि यह पल आध्यात्मिक अनुभूति कराने वाला और मन को शांति प्रदान करने वाला था। गंगा आरती के समय बड़ी संख्या में घाट पर श्रद्धालु गण उपस्थित थे जो इस पवित्र अनुष्ठान का पुण्य लाभ कमाना चाहते थे।

यह अधिकारी हुए शामिल 

Advertisment

आरती का आयोजन बरेली जिला गंगा समिति द्वारा किया गया। आयोजन में प्रभागीय वनाधिकार, सुनील कुमार यादव अपर नगर आयुक्त नगर निगम ,  प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, एडीओ पंचायत क्यारा, क्षेत्रीय वनाधिकारी वैभव चौधरी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व गंगा समिति के सदस्य, अधिकारी, पत्रकार व स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। अंत में सबको प्रसाद वितरण किया गया।

bareilly news bareilly ganga river ganga mela
Advertisment
Advertisment