Advertisment

Bareilly : इस होली रंग ही नहीं, खून से भी खूब रंगे हाथ

बरेली जिले में होली पर दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई, जिससे लोग दहल उठे। खास बात यह कि चार लोगों की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई।

author-image
Sanjay Shrivastav
एडिट
Murder

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। बरेली जिले में होली पर दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई, जिससे लोग दहल उठे। खास बात यह कि चार लोगों की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई। इससे पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

फरीदपुर में दिनदहाड़े चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना

होली के ठीक एक दिन पहले 13 मार्च को फरीदपुर इलाके में चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव घारमपुर में रहने वाले 50 वर्षीय दौलत खां अपने रिश्ते के भतीजे रहीस खां के साथ सुबह आठ बजे बाइक से पॉलेज पर जा रहे थे। बुखारा रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी के अंदर से गुजरते वक्त कई बाइकों पर सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। कई गोलियां लगने से दौलत खां और रहीस खां की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें-सीबीगंज में नमाज पढ़कर निकले युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बेटा घायल

हत्याकांड का बदला लेने को दिया वारदात को अंजाम

वर्ष 2019 में आपसी विवाद में घारमपुर गांव के नन्हें मिस्त्री और अख्तरी बेगम की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में दौलत खां को नामजद किया गया था। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच रंजिश बन गई। नन्हें और अख्तरी की हत्या का बदला लेने के लिए दौलत खां और रहीस खां को मार दिया गया। उनकी हत्या में आरोपी नन्हें के बेटे अब्बास खां और शरीफ को नामजद किया गया, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिथरी चैनपुर में रंजिश के चलते युवक को सरेआम कत्ल  

Advertisment

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मगनापुर गांव में रंजिश में रंजिशन सरेआम एक युवक की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई। होली के दिन बृहस्पतिवार 14 मार्च की शाम को करीब सात बजे मगनापुर गांव निवासी धर्मवीर ठिरिया निजावत खां जा रहे थे। गांव के बाहर रसुईया से रजऊ जाने वाले रास्ते पर बने मंदिर के पास उनकी फरसा से काटकर हत्या कर दी गई। धर्मवीर को बचाने पहुंचे उनके छोटे भाई नेमचंद उर्फ टुंडी भी घायल कर दिया। धर्मवीर की हत्या के आरोप में उसी गांव के ख्यालीराम, उसके भाई, चाचा प्रेमशंकर और उसी परिवार की दो महिलाओं को नामजद किया गया है।

इसे भी पढ़ें-सिरौली में महिला की हत्या कर शव घर में छोड़ गए ससुराल वाले

पिछले 12 साल से चल रही थी दोनों परिवारों में रंजिश

बताते हैं कि 12 साल पहले मगनापुर निवासी चौकीदार पन्नालाल का लड़का ख्यालीराम उसी गांव के धर्मवीर की पत्नी को भगा ले गया था। इस पर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बन गई। इस घटना के करीब एक महीने बाद में पन्नालाल की फरसे से काटकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के आरोप में धर्मवीर, उसका भाई मुरारी, अन्ना और धर्मवीर का साथी उसी गांव के अरविंद को जेल भेजा गया था, लेकिन वे साक्ष्यों के अभाव में अदालत से बरी हो गए थे। मगर दोनों परिवारों के बीच रंजिश बनी रही।

सीबीगंज में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले युवक की हत्या

Advertisment

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के सरनिया गांव में नमाज पढ़कर निकले युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यहां के गांव सरनियां निवासी जाहिद अली और उनके पिता तौहीद अली शुक्रवार 14 मार्च की रात करीब 9:30 बजे मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। नमाज पढ़ने के बाद जाहिद और उसके पिता मस्जिद से बाहर निकले। तभी वहां घात लगाए बैठे लोगों ने अचानक चाकू से हमलाकर तौहीद की हत्या कर दी। हमले में जाहिद भी घायल हो गए। तौहीद की हत्या में उसी गांव के कबीर अली और उसके बेटे नाजिम, आजम, मुनाजिर और एक अन्य खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें-सीतापुर के पत्रकार की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन

जबरन निकाह करने पर एक साल से चल रही थी रंजिशत

बताते हैं कि करीब एक साल पहले हत्यारोपी कबीर की बेटी ने तौहीद के बेटे जाहिद से शादी करने की जिद की थी। इसको लेकर हुई पंचायत ने दोनों का निकाह करा दिया। मगर जाहिद इससे खुश नहीं था, जिससे निकाह के बाद वह दिल्ली काम करने चला गया। उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश बन गई।

प्रेमनगर में युवक ने कटार से हमलाकर छोटे भाई की जान ले ली

Advertisment

बरेली शहर की पॉश कॉलोनी राजेंद्रनगर आवास विकास में होली खेलने के दौरान बड़े भाई ने कटार से हमलाकर छोटे भाई की जान ले लीं। होली के दिन शुक्रवार 14 मार्च की दोपहर राजेंद्र नगर आवास विकास निवासी हरविंदर सिंह और उसका छोटा भाई गुरमीत सिंह अपने घर के सामने होली के गीतों पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गुरमीत सिंह ने बड़े भाई हरविंदर सिंह से उसकी पत्नी को लेकर कुछ शरारत भरी टिप्पणी कर दी। इस पर हुई कहासुनी के दौरान हरविंदर सिंह ने अपनी कटार बार कर गुरमीत की हत्या कर दी। बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच पहले से टशन रहती थी। इसी के चलते गुरमीत की हत्या की गई।

Advertisment
Advertisment