Advertisment

मधु कैटभ दोऊ मारे, सुर भयहीन करे..... हवन, यज्ञ और कन्या पूजन के साथ नवरात्रि व्रत का पारायण

बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित वाटिका में नवरात्रि, रामनवमी और हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

author-image
Sudhakar Shukla
Bhajan singer Anjali
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

भए प्रगट कृपाला परम दयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मनहारी अदभुत रूप बिचारी॥

लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी॥

कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता।
माया गुन ग्यानातीत अमाना बेद पुरान भनंता॥

करुना सुखसागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रगट श्रीकंता॥

Advertisment

ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रोम प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी यह उपहासी सुनत धीर मति थिर न रहै॥

उपजा जब ग्याना प्रभु मुसुकाना चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई मातु बुझाई जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै॥

माता पुनि बोली सो मति डोली तजहु तात यह रूपा।
कीजै सिसु लीला अति प्रियसीला यह सुख परम अनूपा॥

Advertisment

सुनि बचन सुजाना रोदन ठाना होइ बालक सुरभूपा।
यह चरित जे गावहिं हरिपद पावहिं ते प परहिं भवकूपा॥

बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित वाटिका में नवरात्रि, रामनवमी और हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस भव्य आयोजन में कैंट विधायक एवं प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सुप्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी का पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया, जिससे मंच का वातावरण भक्तिरस और उत्सव की भावना से सराबोर हो गया।

श्रद्धा म्यूजिकल इवेंट एंड जागरण मंडल द्वारा भव्य आयोजन

कार्यक्रम में पहुंचने पर श्रद्धा म्यूजिकल इवेंट एंड जागरण मंडल के डायरेक्टर अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने धर्मेंद्र सिंह तोमर, पंकज द्विवेदी व अन्य कलाकारों के साथ मिलकर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। उन्होंने विधायक को पगड़ी, पटका, माला और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, जिससे मंच का माहौल गरिमा और सम्मान से भर उठा।

Advertisment

Bhajan singer Anjali

भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

श्रद्धा म्यूजिकल इवेंट ग्रुप एवं जागरण मंडल के डायरेक्टर अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने जानकारी दी कि 31 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन माता रानी के चरणों में संगीतमय भक्ति की भव्य प्रस्तुति दी जा रही है। इस आयोजन में विभिन्न म्यूजिकल बैंड्स और भजन गायकों ने श्रद्धाभाव से भाग लिया। नीरज गौतम, अनंत मिश्रा, अपर्णा मिश्रा, अंकुर सक्सेना, आशीष रावत, राम-श्याम, आशीष सक्सेना, सोनल चंचल, पूजा सायक, अंकित शर्मा, शिवम रंगीला, शालिनी पांडे, ध्रुव कृष्णा, मारुति शर्मा, उत्कर्ष सोनू, अश्वनी खेड़ा, प्रिया पुजारी, विवेक स्माइली और सीमा कठेरिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी भक्ति से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।

रामायण वाटिका की सुंदरता का बखान

उन्होंने यह भी बताया कि इस पावन अवसर पर भक्ति भाव से ओतप्रोत श्रद्धालु न केवल भजनों में लीन हैं, बल्कि रामायण वाटिका की दिव्य झांकियों और मनोहारी सजावट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस माध्यम से वे न केवल वाटिका की भव्यता का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, बल्कि जन-जन में धर्म और आस्था की अलख भी जगा रहे हैं।

ram navami bareilly updates
Advertisment
Advertisment