/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/1yVmVdNnPIPVCiWJTnIB.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। कृषि विज्ञान केंद्र -भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जत नगर की ओर से दो दिवसीय “हरा चारा उन्नत उत्पादन तकनीक एवं चारा संरक्षण” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फतेहगंज, शेरगढ़ एवं मीरगंज विकास खंडों के 25 किसानों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम संस्थान निदेशक डॉ त्रिवेणी दत्त तथा संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डा. रूपसी तिवारी, के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया।
इसे भी पढ़ें-समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
आईवीआरआई में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र डा. एच. आर. मीणा विभागाध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को हरा चारा के महत्व एवं संरक्षण की उपयोगिता की जानकारी दी। हरे चारे की उन्नत उत्पादन तकनीक से सम्बन्धित विषयों जैसे वर्तमान में हरे चारे की उपलब्धता एवं माँग वर्ष भर हरा चारा उत्पादन तकनीक, उपयुक्त फसलें एवं उनकी प्रजातियाँ, उचित खाद एवं प्रबंधन, दुधारू एवं माँस पशुओं में हरे चारे की उपयोगिता, उपयुक्त फसल चक्र, फसल अवशेषों का शुष्क चारे के रूप में उपयोग, धान पुआल का यूरियाँ उपचार, बहुवर्षीय चारे हेतु उपयुक्त पेड़ एवं घासे एवं चारा संरक्षण की विधियों पर जानकारी प्रदान की गई। संस्थान के चारा, डेयरी फार्म का भ्रमण भी कराया गया।
इसे भी पढ़ें-Highway पर आते-जाते लोगों को बेच रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दो तस्कर दबोचे
कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम समन्वयक आरएल सागर ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।