Advertisment

जानिए...पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी किस संगठन के बने प्रदेश महामंत्री

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्टी के तेज तर्रार नेता पूरनलाल लोधी को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है।

author-image
Sudhakar Shukla
bjp
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्टी के तेज तर्रार नेता पूरनलाल लोधी को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। पूरनलाल लोधी डेढ़ दशक पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।  अपने जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में पूरनलाल लोधी ने तब के एक बड़े नेता के सगे रिश्तेदार को भाजपा से निष्कासित कर दिया था। पूरनलाल लोधी के प्रदेश महामंत्री बनने से राजनीतिक क्षेत्र में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें-IVRI : युवा शोधकर्ताओं में वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करना महत्वपूर्ण: Dr. SK Singh

प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत ने जारी किया मनोनयन पत्र

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत ने लेटर जारी करके पूरनलाल लोधी को प्रदेश महामंत्री मनोनीत कर दिया। लोधी राजपूत कल्याण महासभा का अधिवेशन लखनऊ में हुआ था। लोधी कल्याण महासभा के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया और राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्नाव के सांसद और महामंडलेश्वर आचार्य सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज हैं। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत को लोधी राजपूत कल्याण सभा का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया है।

इसे भी पढ़ें-Bareilly : दिशा इंटर कॉलेज में तीन आधुनिक प्रयोगशालाएं बनकर तैयार

Advertisment

BJP

पूरनलाल लोधी: बरेली भाजपा के अनुभवी नेता

पूरनलाल लोधी भाजपा में बरेली के जिला अध्यक्ष समेत लंबे समय से विभिन्न पदों पर रहे हैं। पूरनलाल लोधी लगभग डेढ़ दशक पहले जब बरेली भाजपा के जिला अध्यक्ष थे।  तब उन्होंने भाजपा के एक कद्दावर नेता के सगे साले को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पूरनलाल लोधी जी के इस निर्णय से बरेली से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक समोसे भाजपा और उनसे जुड़े संगठन में भूचाल आ गया था।

इसे भी पढ़ें-एसआरएमएस और ठेकेदार इलेवन के बीच होगा खिताबी मुकाबला

 पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य भी रह चुके हैं। पूरनलाल लोधी को लोधी राजपूत कल्याण महासभा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए जाने पर उनके शुभचिंतकों ने मिष्ठान वितरण करके प्रसन्नता जाहिर की है।

Advertisment
Advertisment