Advertisment

स्काउट गाइड के जन्मदाता बेडेन पॉवेल का जन्मदिन मनाया

प्रत्येक वर्ष की भांति एम. जी. एम. इंटर कॉलेज बहेड़ी में स्काउट गाइड के जन्मदाता बेडेन पावेल का जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र हित के लिए उनका स्मरण किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
scout guide
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। प्रत्येक वर्ष की भांति एम. जी. एम. इंटर कॉलेज बहेड़ी में स्काउट गाइड के जन्मदाता बेडेन पावेल का जन्म दिन मनाया गया। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके  चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र हित के लिए उनका स्मरण किया गया। उनके बारे में वक्ताओं ने चिंतन मनन करने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें-श्रीमद्भागवत में गूंजा : घनश्याम तेरी वंशी पागल कर देती है...

प्रधानाचार्य अशोक गंगवार ने छात्रों को दिया आशीर्वचन

प्रधानाचार्य अशोक गंगवार ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि सभी लोगों को पढ़ाई के साथ  स्काउटिंग गाइडिंग को भी साथ लेकर चलना है। प्रत्येक स्टूडेंट को एक अच्छे नागरिक के रूप में उभरना है। स्काउट मास्टर पुनीत जौहरी ने कहा कि आज ही के दिन 22 फरवरी 1857 को बिडेन पॉवेल का जन्म हुआ था।

इसे भी पढ़ें-Fraud : तीन लाख दो, तुम्हारे बेटे की शादी बिहार में करा देंगे...

Advertisment

हर साल 22 फरवरी को मनाया जाता है चिंतन दिवस

उसके उपलक्ष्य में हम हर वर्ष 22 फरवरी को चिंतन दिवस मनाते हैं। बेडेन पागल ने स्काउट और गाइड की स्थापना कर देश को एक नई दिशा दी और प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक के चिंतन का भाव जाग्रत कर दिया। इससे प्रत्येक नागरिक में देश सेवा की भावना जागृत हुईं और वह राष्ट्र सेवा के लिए मजबूर हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्काउट्स, गाइड्स ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।कार्यक्रम में गाइड कैप्टेन नमिता मिश्रा, अपर्णा शर्मा, गुंजन यादव उपस्थित थी।

Advertisment
Advertisment